गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Senior Citizen Discount: हरियाणा रोडवेज में बुजुर्गों का आधे किराए का लाभ , ऐसे करें आवेदन

Written by: Best24News

Published:

Senior Citizen Discount: हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को अब बड़ी सावधानी बरतनी होगी. राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र की जगह अब नेशनल कॉमन मोबिलिटी…


Senior Citizen Discount: हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को अब बड़ी सावधानी बरतनी होगी. राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र की जगह अब नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC Card) को अनिवार्य कर दिया है. इसका मतलब है कि अब रोडवेज बसों में 50% किराए की छूट पाने के लिए सिर्फ यही कार्ड मान्य होगा.

Advertisement

कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने की पहल
हरियाणा परिवहन विभाग ने इस निर्णय के पीछे मुख्य कारण बताया है – डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन देना. अब हरियाणा रोडवेज में कैशलेस टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए NCMC कार्ड को लागू किया गया है. इस नई व्यवस्था के तहत वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र जारी नहीं किए जाएंगे.

कैसे मिलेगा 50% किराए पर टिकट? Senior Citizen Discount
अब वरिष्ठ नागरिकों को बस यात्रा के दौरान NCMC कार्ड से ही टिकट कटवाना होगा. बस कंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक मशीन के जरिए कार्ड को स्कैन करेगा और उसी से 50% रियायती टिकट जारी किया जाएगा. बिना कार्ड यात्रियों को यह लाभ नहीं मिलेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

क्या है NCMC कार्ड? Senior Citizen Discount
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) एक स्मार्ट कार्ड है, जिसका उपयोग बस, मेट्रो, रेल और अन्य सार्वजनिक परिवहन में किया जा सकता है.

बुजुर्ग यात्री इस कार्ड से आधे किराए पर टिकट ले सकते हैं.
जिनके पास पहले से हैप्पी कार्ड है, वे उसे सीनियर सिटिजन कार्ड में अपडेट करा सकते हैं.
कौन बनवा सकता है NCMC कार्ड?
60 साल या उससे अधिक उम्र के पुरुष और महिला नागरिक, जो हरियाणा रोडवेज में छूट का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें यह NCMC कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा. इस संबंध में परिवहन विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

NCMC कार्ड बनवाने की प्रक्रिया
इस कार्ड को कई बैंक ऑनलाइन उपलब्ध करा रहे हैं. उदाहरण के लिए, AU Small Finance Bank की वेबसाइट से यह कार्ड बनवाया जा सकता है:

AU बैंक की वेबसाइट पर जाएं
‘Get Your Card Now’ ऑप्शन पर क्लिक करें
‘Apply for NCMC Card’ सिलेक्ट करें
12 अंकों का आधार नंबर या VID डालें
OTP दर्ज करें और आधार डिटेल्स वेरीफाई करें
आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर से दोबारा OTP भरें
भुगतान विकल्प पर जाकर कार्ड बैलेंस सेट करें
कितना खर्च आएगा कार्ड बनवाने में?
कार्ड बनवाने की कोई फीस नहीं ली जाती.
₹150 डिलीवरी चार्ज के रूप में भुगतान करना होगा.
न्यूनतम ₹200 का रिचार्ज जरूरी है, जिसे बाद में ₹100-₹100 की वृद्धि के साथ बढ़ाया जा सकता है.
नेट बैंकिंग, UPI या डेबिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं.
यह कार्ड डेबिट कार्ड की तरह कार्य करता है और बिना पिन के ₹2000 तक के ट्रांजेक्शन की अनुमति देता है.
कार्ड कैसे मिलेगा और कहां से अपडेट होगा?
कार्ड सक्रिय करने और उपयोग शुरू करने के लिए रिचार्ज अनिवार्य है.
ऑनलाइन आवेदन करने पर कार्ड आपके घर भेजा जाएगा.
अगर आप रोडवेज कार्यालय से कार्ड बनवाते हैं, तो पास के कार्यालय में कार्ड अपडेट कराना होगा.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp