शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

हरियाणा के इन जिलों में लागू हुई धारा 163, स्पेशल पुलिस की 9 कंपनियां तैनात

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा: देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत शुक्रवार को हरियाणा के हांसी और हिसार के दौरे पर रहेंगे। वे दो दिनों तक हिसार में प्रवास करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 3…


हरियाणा: देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत शुक्रवार को हरियाणा के हांसी और हिसार के दौरे पर रहेंगे। वे दो दिनों तक हिसार में प्रवास करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 3 IPS अधिकारी, 11 DSP और पुलिस की 9 कंपनियां तैनात की गई हैं।

Advertisement

क्या है कार्यक्रम: बता दे कि शाम करीब 5 बजे हिसार के लघु सचिवालय परिसर पहुंचेंगे, जहां वे 316 नए अधिवक्ता चैंबरों का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के उपरांत अदालत परिसर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी उनकी सहभागिता रहेगी।

कड़े सुरक्षा इंतजाम: मुख्य न्यायाधीश के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने हिसार और हांसी में धारा 163 लागू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 3 IPS अधिकारी, 11 DSP और पुलिस की 9 कंपनियां तैनात की गई हैं। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के करीब 50 न्यायाधीश भी मौजूद रहेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जानिए कौन है सूर्यकांत: बता दें कि 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार में जन्मे जस्टिस सूर्यकांत आज देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश हैं। हाल ही में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

जस्टिस सूर्यकांत का हिसार से गहरा नाता रहा है। मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले भी वे अपने गांव पेटवाड़ आ चुके हैं। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय हिसार से शिक्षा प्राप्त की और हिसार बार एसोसिएशन में करीब छह महीने तक वकालत की प्रैक्टिस भी की थी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp