मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

Haryana News: एसडीएम विजय यादव ने का ROB Kosli औचक निरीक्षण, लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ को दिए ये निर्देश

Written by: Sunil Rajput

Published:

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाडी के कस्बा कोसली में आरओबी की मरम्मत कार्य जारी है। कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव ने रेलवे स्टेशन के समीप बन रहे आरओबी का निरीक्षण…


SDM Vijay Yadav did a surprise inspection of ROB Kosli gave these instructions to the SDO of Public Works Department
SDM Vijay Yadav did a surprise inspection of ROB Kosli gave these instructions to the SDO of Public Works Department
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाडी के कस्बा कोसली में आरओबी की मरम्मत कार्य जारी है। कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव ने रेलवे स्टेशन के समीप बन रहे आरओबी का निरीक्षण किया। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ को जल्दी व गुणवता से पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

एसडीएम ने कहा कि डेढ़ साल से पुल की मरम्मत का काम करवाया जा रहा है। आरओबी के शुरू नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। इस कार्य को अगले तीन महीने में पूरा किया जाए। कोसली में 950 मीटर लंबे इस पुल की मरम्मत पर 11.5 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है।Haryana News

प्रगति रिर्पोट मांगी: उन्होंने कहा कि इसकी प्रगति रिपोर्ट रोजाना उनके आफिस में भिजवाई जाए। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह स्वयं इस कार्य पर निगरानी रखें हुए हैं। सितंबर माह में पुल पूरी तरह से तैयार हो जाने की उम्मीद है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता परमजीत, योगदीप व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यहां के दुकानदारों ने भी एसडीएम से अनुरोध किया है आरओबी को जल्दी ठीक किया जाए। विधायक अनिल यादव ने भी हाल ही में मौके का मुआयना कर आरओबी को जल्दी शुरू किए जाने पर जोर दिया था।Haryana News

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp