बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा लाने का शेड्यूल, जानिए आपके गांव का कब है नंबर

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी : मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि बिना शेड्यूल और बिना 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' (MFMB) पोर्टल पर बाजरा वेरिफिकेशन के किसी भी किसान का गेटपास जारी नहीं…


रेवाड़ी : मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि बिना शेड्यूल और बिना ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ (MFMB) पोर्टल पर बाजरा वेरिफिकेशन के किसी भी किसान का गेटपास जारी नहीं किया जाएगा। रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरे की खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने और किसानों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए मार्केट कमेटी ने गांवों के अनुसार साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया है। इस शेड्यूल के अनुसार ही किसान अपनी बाजरे की फसल मंडी में ला सकेंगे।

Advertisement

मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ (MFMB) पोर्टल पर बाजरा वेरिफिकेशन के किसी भी गेटपास जारी किया जाएगा। हरियाणा के जिला रेवाड़ी अनाज मंडी में मार्केट कमेटी ओर से बडा फैसला लिया गया है प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे मंडी आने से पहले पोर्टल पर वेरिफिकेशन अवश्य सुनिश्चित करें और केवल अपने निर्धारित शेड्यूल के दिन ही फसल लेकर आएं।

रेवाड़ी अनाज मंडी  शेड्यूल

7 अक्तूबर (बुधवार): जोनियावास, मालाहेड़ा, जड़थल, पंचगांव, आरसियाकी टप्पा, खटावली, मामड़िया ठेठर, चिता-डूंगरा, माजरा मुस्तल भालखी, भालखी, पाली, भाड़ावास और भगवानपुर।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में टैक्सी चालक उतरे सड़कों पर, जानिए क्या है इनकीें मांग

8 अक्तूबर (गुरुवार): बालावास जमापुर, बालियार कलां, मीरपुर, बालियार खुर्द, काकोड़िया, जाट-भुरथल, गोकलगढ़, झाबुआ, बाघीज, बीड़ झाबुआ, सुबासेहड़ी, प्राणपुरा (बावल) और किशनपुर।

9 अक्तूबर (शुक्रवार): सुनारिया, दोहना, ततारपुर इस्तमुरार, असदपुर, नंदरामपुर बांस, गोठड़ा टप्पा खोरी, नंगला मायन, मामड़िया अहीर, मामड़िया आसमपुर, कडु उर्फ भवानीपुर, रघुनाथपुर, रानोली, टीकला और पावटी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नगर परिषद में राव समर्थक बनेगा उपचेयरमैन, किसका नाम है सबसे आगे ?

10 अक्तूबर (शनिवार) का दिन रखा गया है रिजर्व: मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि यदि निर्धारित शेड्यूल वाले दिन किसी किसान का बाजरा वेरिफिकेशन न होने या किसी अन्य तकनीकी कारण से फसल नहीं बिक पाती है, तो वह किसान 10 अक्टूूबर (शनिवार) को अपना वेरिफिकेशन करवाकर मंडी में बाजरा बेच सकेगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp