शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Breaking news:धारूहेड़ा में 15वां सरस्वती पूजन समारोह 23 को, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Written by: Best24News

Published:

  Breaking news:रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र में इस वर्ष 15वां सरस्वती पूजन समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। जनहित कल्याण समिति की ओर से होने वाला यह धार्मिक…


 

Advertisement

Breaking news:रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र में इस वर्ष 15वां सरस्वती पूजन समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। जनहित कल्याण समिति की ओर से होने वाला यह धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन माघ शुक्ल पक्ष पंचमी के अवसर पर शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को संपन्न होगा। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सरस्वती पूजन कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इस दौरान विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजन कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारियां की गई हैं। आयोजकों का कहना है कि सरस्वती पूजन के माध्यम से शिक्षा, संस्कार और ज्ञान के महत्व को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पूजन कार्यक्रम के बाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम और माता का जागरण आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रात 8 बजे से प्रारंभ होकर माता की इच्छा तक चलेगा। जागरण में भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से आने वाले भजन गायकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

समिति ने बताया कि पूजन के अगले दिन शनिवार 24 जनवरी 2026 को प्रातः बेला में प्रसाद वितरण किया जाएगा आयोजन स्थल आजाद नगर, गली नंबर 1, के डी एम पब्लिक स्कूल के नजदीक, बांस रोड, धारूहेड़ा निर्धारित किया गया है, जहां कार्यक्रम की सभी तैयारियां की जा रही

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp