शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: आइजीयू में बनेगा संस्कृत विभाग: प्रो असीम मिगलानी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News:  रेवाड़ी: संस्कृतभारती हरियाणा (न्यास:) के द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय आवासीय प्रबोधन वर्ग के समापन पर अंतिम दिन आइजीयू कुलपति प्रो असीम मिगलानी, ओम् प्रकाश यादव विधायक नारनौल , प्रताप सिंह,…


रेवाड़ी: संस्कृतभारती हरियाणा (न्यास:) के द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय आवासीय प्रबोधन वर्ग के समापन पर अंतिम दिन आइजीयू से प्रो असीम मिगलानी बतौर मुख्य वक्ता मोजूद रहे
रेवाड़ी: संस्कृतभारती हरियाणा (न्यास:) के द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय आवासीय प्रबोधन वर्ग के समापन पर अंतिम दिन आइजीयू से प्रो असीम मिगलानी बतौर मुख्य वक्ता मोजूद रहे
Google News Follow us on Google

Haryana News:  रेवाड़ी: संस्कृतभारती हरियाणा (न्यास:) के द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय आवासीय प्रबोधन वर्ग के समापन पर अंतिम दिन आइजीयू कुलपति प्रो असीम मिगलानी, ओम् प्रकाश यादव विधायक नारनौल , प्रताप सिंह, प्रान्त कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, वीपी यादव, पूर्वाध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड बतौर मुख्य वक्ता मोजूद रहे। इस समापन समारोह में विद्यार्थियों ने नाटक, गीत, अनुभव कथन के द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियाॅं दी जिनमें श्रेया, प्रीति, प्रियंका आदि प्रमुख थे।

Advertisement

प्रों असीम गिगलानी ने कहा कि पहले मुझे संस्कृत भाषा बहुत कठिन लगती थी लेकिन इस समापन समारोह में आकर मुझे ऐसा लगा कि संस्कृत से सरल कोई अन्य भाषा नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि हम अपने विश्वविद्यालय में अगले सत्र में संस्कृत विभाग का आरंभ करेंगे।Haryana News

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वालन से हुआ। उसके बाद संस्कृत भारती के ध्येयमंत्र का उच्चारण कार्तिकेय ने किया। वर्ग का वृत्त अजय शास्त्री, वर्ग प्रशिक्षण प्रमुख ने किया। अतिथि परिचय प्रांत मंत्री संस्कृत भारती हरियाणा प्रमोद शास्त्री ने करवाया तथा वर्गार्थियों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र से हुई । इस मोके पर प्रांत सम्पर्क प्रमुख अशोक बुचौली, प्रांत प्रचार प्रमुख सतेन्द्र कुमार, प्रांत विद्यालय कार्य प्रमुख नीरज, गुरुग्राम विभाग संयोजक प्रवेश कौशिक, कुरुक्षेत्र विभाग संयोजक डॉ विनय गोपाल त्रिपाठी, गुरुग्राम जनपद अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, सुमेर वर्मा, सुरेंद्र कुमार, महिपाल आर्य, रेडॉ करमजीत, प्रवीण सिणंद, नवीन कौशल, ऋषिरंजन, नरेश कुमार, अजीत , हेमलता यादव इत्यादि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp