रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Sandeep Pehalwan Encounter: हरियाणा के इस पहलवान की सड़क हादसे में हुई थी बेटी की मौत, बदला लेने के लिए बना साइको किलर, मुठभेड़ में ढेर

Written by: Best24News

Published:

Sandeep Pehalwan Encounter: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रविवार देर रात पुलिस और STF की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हरियाणा एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संदीप…


Sandeep Pehalwan Encounter This Haryana wrestlers daughter died in a road accident became a psycho killer to take revenge killed in an encounter
Sandeep Pehalwan Encounter This Haryana wrestlers daughter died in a road accident became a psycho killer to take revenge killed in an encounter
Google News Follow us on Google

Sandeep Pehalwan Encounter: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रविवार देर रात पुलिस और STF की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हरियाणा एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संदीप लोहार उर्फ संदीप पहलवान को मुठभेड़ में ढेर हो गया है। संदीप पर हरियाणा, यूपी और महाराष्ट्र में करीब 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

Advertisement

खबरों की मानें, तो संदीप लोहार को एक साइको किलर के नाम से भी जाना जाता था। वह अपने दोस्तों संग मिलकर हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों को निशाना बनाता था और उनकी हत्या कर कीमती सामान लूटकर फरार हो जाता था।

बताया जा रहा है कि संदीप हरियाणा के रोहतक जिले के भैणी महाराज गांव का रहने वाला था। वह क्राइम की दुनिया में कदम रखने से पहले एक पहलवान हुआ करता था। हालांकि, 2013 में एक सड़क हादसे में उसकी बेटी की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। खबरों की मानें, तो उसकी बेटी की मौत का जिम्मेदार एक ट्रक ड्राइवर को जिम्मेदार बताया जाता है। अपनी बेटी की मौत का बदला लेने के लिए उसने क्राइम की दुनिया में कदम रखा और ट्रक ड्राइवरों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। .

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

पहले दोस्ती फिर शराब और इसके बाद हत्या

खबरों की मानें, तो संदीप लोहार के अपराध करने का तरीका काफी खौफनाक था। वह हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों से पहले दोस्ती करता था। उन्हें खाना खिलाकर और शराब पिलाकर उनका दोस्त बन जाता था और फि मौका पाकर वह गला दबाकर, गोली मारकर या धारदार हथियारों से उनकी हत्या कर देता था। वह अब तक चार से ज्यादा ट्रक डाइवरों की हत्या कर चुका था। हत्या के बाद वह ट्रक में मौजूद कीमती सामान लूटकर फरार हो जाता था।

 

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp