Sainik School Admission: क्या आप भी लेना चाहते है सैनिक स्कूल में एडमिशन, जानिए नियम ?

On: June 23, 2026 10:03 AM
Follow Us:
SAINIK SCHOOL ADMISSION

Sainik School Admission: सैनिक स्कूल में एडमिशन पाना लाखों छात्रों का सपना होता है. क्योंकि यह न केवल बेहतर शिक्षा का मंच देता है. बल्कि भविष्य में रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का मजबूत रास्ता भी खोलता है. लेकिन इसमें दाखिला पाना उतना आसान नहीं है. हर साल एक नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम होता है. जिसमें सफलता पाने वाले छात्रों को ही प्रवेश मिलता है. आज हम जानेंगे कि सैनिक स्कूल में किस आधार पर कितना आरक्षण मिलता है और एडमिशन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी होते हैं.

Sainik School Admission

 

सैनिक स्कूल में दाखिला अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) के माध्यम से होता है, जो कक्षा 6 और 9 के लिए आयोजित की जाती है। प्रवेश लिखित परीक्षा, ई-काउंसलिंग (E-counseling), और मेडिकल फिटनेस में योग्यता के आधार पर किया जाता है

 

कक्षा और आयु सीमा (Eligibility)
  • कक्षा 6: छात्र (लड़के और लड़कियां दोनों) आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के समय बच्चे की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • कक्षा 9: केवल लड़के आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के समय उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • कक्षा 11: 11वीं कक्षा में सीधी प्रवेश प्रक्रिया (Direct Entry) नहीं होती है, हालांकि सैनिक स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को खाली सीटों के आधार पर 11वीं में लिया जाता है।

जाति आधारित आरक्षण की पूरी जानकारी
सैनिक स्कूलों में सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए जाति आधारित आरक्षण लागू है. यह आरक्षण SC, ST और OBC वर्ग के छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए निर्धारित किया गया है. इसकी व्यवस्था इस प्रकार है:

SC (अनुसूचित जाति) – 15% सीटें आरक्षित
ST (अनुसूचित जनजाति) – 7.5% सीटें आरक्षित
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग – NCL) – 27% सीटें आरक्षित
यह आरक्षण नियम केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार लागू किए गए हैं और AISSEE परीक्षा में चयनित छात्रों पर लागू होते हैं.Sainik School Admission

SAINIK SCHOOL ADMISSION
SAINIK SCHOOL ADMISSION
प्रवेश परीक्षा (AISSEE)
  • एडमिशन प्रक्रिया हर साल अक्टूबर/नवंबर में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के साथ शुरू होती है।
  • चयन के लिए AISSEE परीक्षा होती है, जिसमें बहुविकल्पीय (MCQs) प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को ई-काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है, जहाँ स्कूल और कोर्स का विकल्प भरना होता है।

राज्य आधारित आरक्षण का फायदा किन्हें?
राज्य के निवासियों को भी सैनिक स्कूल में विशेष प्राथमिकता दी जाती है. गृह राज्य के छात्र यदि सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं तो उन्हें 67% सीटों पर प्राथमिकता दी जाती है. बची हुई 33% सीटें अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं. यदि इन 33% सीटों पर चयन नहीं होता या सीटें खाली रह जाती हैं, तो गृह राज्य के छात्रों को ही दूसरी बार मौका दिया जाता है. इस तरह स्थानीय छात्रों के लिए प्रवेश की संभावना अधिक हो जाती है.Sainik School Admission

सेवा कर्मियों और पूर्व सैनिकों के बच्चों को भी मिलता है फायदा
देश की सेवा करने वाले सैनिकों और सेवा कर्मियों के बच्चों को भी आरक्षण का लाभ मिलता है. सैनिक स्कूल में 25% सीटें ऐसे कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित होती हैं, जो सेवारत या पूर्व सैनिकों के बच्चे हैं. इससे उनके बच्चों को भी देश की सेवा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है.Sainik School Admission

दाखिले के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी हैं?
सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होती है, जो इस प्रकार हैं:

जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate – यदि लागू हो)
इन सभी डॉक्यूमेंट्स का साइज 2MB से अधिक नहीं होना चाहिए. जनरल वर्ग के छात्रों को जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होती.

सैनिक स्कूल में कैसे होता है एडमिशन?
वर्तमान में देशभर में कुल 33 सैनिक स्कूल कार्यरत हैं. इनमें कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) आयोजित किया जाता है. इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करती है. छात्रों का चयन मेरिट लिस्ट, रिजर्वेशन पॉलिसी और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होता है. इसके बाद ही अंतिम रूप से एडमिशन दिया जाता है.Sainik School Admission

 

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
एडमिशन के अंतिम चरण में निम्नलिखित दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) आवश्यक है: 
  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (Category Certificate, यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट और पारिवारिक तस्वीरें
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) Sainik School Admission

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा फीस 2026 (Sainik School Admission Fees 2026 in hindi)
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य व डिफेंस श्रेणी 850 रुपये
एसटी-एससी श्रेणी 700 रुपये.

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now