गुरुग्राम: हरियाणा के गुरूग्राम में सीनियर बास्केटबॉल खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 26 अक्टूबर से शूरू हो गया है। ये ट्रायल मास्टर स्पोर्ट्स अकैडमी, सेंट एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-45, में जारी है।Sports News
खेल विभाग के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि टीम का चयन इसी ट्रायल के आधार पर किया जाएगा, जो आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।Sports News
15 से होगें गेंग: बता दे कि 57वीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 15 नवंबर से 17 नवंबर तक भिवानी में किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में हर जिले से चयनित लड़का एवं लड़की वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी।Sports News
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
जिला टीम चयन समिति में राजीव लांबा चेयरपर्सन, सोनिया देवी सदस्य, दीपक कुमार शर्मा, राजेंद्र (सेवानिवृत्त खेल प्रशिक्षक) और विनय श्योराण सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। समिति खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिले की अंतिम टीम का चयन करेगी।

