RTE Haryana: प्राइवेट स्कूल संघ ने शिक्षा विभाग से फिर से आवेदन पोर्टल खोलने की मांग की है, ताकि शेष सीटों पर ज्यादा से ज्यादा इच्छुक गरीब बच्चों का दाखिला हो सके। क्योंकि बच्चो की छुट्टियां होने के कारण अभिभावकों को सूचना नहीं मिली। ऐसे में सीटे खाली रह गई हैं
संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि सीटें खाली रहने की वजह अभिभावकों को आरटीई के तहत आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नहीं मिलना है, इसलिए आवेदन प्रक्रिया के लिए दोबारा से पोर्टल खोला जाए। RTE Haryana
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
जानिए कितनी सीटे है खाली: प्रदेशभर में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत 7754 निजी स्कूलों ने 61,040 सीटें दिखाई हैं, जिनमें 14,127 आवेदन आए। 11,803 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किए गए हैं।
- नर्सरी : 6,568
- एलकेजी : 1,200
- यूकेजी : 1,207
कक्षा : 2,828
2,324 विद्यार्थियों का उनको मनचाहा स्कूल नहीं मिलने से दाखिला नहीं हो पाया है। 49,237 सीटें अभी खाली रह गईं हैं।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
बता दें कि जून के आखिरी सप्ताह में ही आरटीई के तहत दाखिले के लिए आवेदन पोर्टल का काम पूरा कर दिया गया। इस दौरान बच्चों की छुट्टियां होने के कारण अभिभावकों को सूचना नहीं मिली।RTE Haryana
निजी स्कूल और शिक्षा विभाग की तरफ से भी आवेदन प्रक्रिया के पोर्टल खुलने का प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। अभी एक जुलाई से 11 जुलाई तक आरटीई के तहत स्कूल आवंटित विद्यार्थियों के दाखिले होने हैं।RTE Haryana

