
ROOM HEATER: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही रूम हीटर की मांग तेजी से बढ़ जाती है। ठंड से बचने के लिए लोग दिन-रात हीटर का इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही या गलत हीटर का चुनाव गंभीर हादसों की वजह बन सकता है। हर साल आगजनी, करंट लगने और दम घुटने की कई घटनाएं सामने आती हैं। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भी रूम हीटर के कारण बेहोशी और हादसों के मामले सामने आ चुके हैं।
ROOM HEATER: विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकतर घटनाएं खराब क्वालिटी या बिना सेफ्टी फीचर्स वाले हीटर की वजह से होती हैं। ऐसे में नया रूम हीटर खरीदते समय केवल कीमत या डिजाइन नहीं, बल्कि सुरक्षा से जुड़े फीचर्स पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। रूम हीटर कमरे की हवा को अंदर खींचकर कॉइल के जरिए गर्म करता है और फिर बाहर छोड़ता है। इस प्रक्रिया में कमरे में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो सकती है।ROOM HEATER
लंबे समय तक बंद कमरे में हीटर चलाने से हानिकारक गैसों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी कारण सही फीचर्स वाला हीटर चुनना और उसका सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी माना जाता है।ROOM HEATER
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
ROOM HEATER ऑटो कट: त्हीटर खरीदते समय सबसे अहम ऑटो कट और ओवरहीट प्रोटेक्शन फीचर है। यह फीचर हीटर के जरूरत से ज्यादा गर्म होने पर उसे अपने आप बंद कर देता है, जिससे आग लगने और वायर पिघलने का खतरा कम हो जाता है।
ROOM HEATER ओवर सेफ्टी स्विच: इसके अलावा टिप ओवर सेफ्टी स्विच भी जरूरी है, खासकर उन घरों में जहां बच्चे या पालतू जानवर हों। यह स्विच हीटर के गिरते ही उसे बंद कर देता है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
ROOM HEATER थर्मोस्टेट कंट्रोल सिस्टम: थर्मोस्टेट कंट्रोल सिस्टम वाला हीटर भी ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि यह कमरे के तापमान के अनुसार हीटर को खुद नियंत्रित करता है और बिजली की बचत भी करता है।
हीटर की पावर क्षमता कमरे के आकार के अनुसार होनी चाहिए। छोटे कमरे में ज्यादा पावर वाला हीटर ऑक्सीजन की कमी और ज्यादा बिजली खर्च का कारण बन सकता है।
ROOM HEATER ISI मार्क : इसके साथ ही हीटर की बॉडी हीट रेजिस्टेंट मटेरियल की होनी चाहिए और मजबूत वायरिंग के साथ ISI मार्क जरूर देखना चाहिए, ताकि करंट और शॉर्ट सर्किट का खतरा न रहे।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
वेंटिलेशन जरूरी: रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी जरूरी है। पूरे कमरे को पूरी तरह बंद करके हीटर न चलाएं और वेंटिलेशन के लिए थोड़ी जगह खुली रखें।
यूजर रिव्यू देखें: भरोसेमंद और विश्वसनीय ब्रांड का ही रूम हीटर खरीदें। इसके अलावा वारंटी पीरियड पर भी गौर जरूर करें। रूम हीटर को खरीदने से पहले यूजर रिव्यू देखें। रेटिंग अगर अच्छी है तभी रूम हीटर को खरीदें।ROOM HEATER
हीटर को कपड़े, कागज और लकड़ी जैसी ज्वलनशील चीजों से दूर रखें। पूरी रात हीटर चलाने से बचें और पुराने हीटर की समय-समय पर जांच कराएं। थोड़ी सी सतर्कता सर्दियों को सुरक्षित और आरामदायक बना सकती है।ROOM HEATER
