शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: रोहिल्ला सभा की रेवाड़ी में सराहनीय पहल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: रेवाड़ी। रोहिल्ला सभा (संत नामदेव ट्रस्ट) समालखा (पानीपत) के अध्यक्ष दलबीर सिंह रोहिल्ला की अगुवाई में संस्था टीम ने रेवाड़ी पहुंचकर स्थानीय अजय नगर निवासी जरुरतमंद विधवा शशि देवी को…


रोहिल्ला सभा की रेवाड़ी में सराहनीय पहल
रोहिल्ला सभा की रेवाड़ी में सराहनीय पहल
Google News Follow us on Google

Haryana News: रेवाड़ी। रोहिल्ला सभा (संत नामदेव ट्रस्ट) समालखा (पानीपत) के अध्यक्ष दलबीर सिंह रोहिल्ला की अगुवाई में संस्था टीम ने रेवाड़ी पहुंचकर स्थानीय अजय नगर निवासी जरुरतमंद विधवा शशि देवी को जरुरत का सामान, राशन एवं आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान किया। प्रधान ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी संस्था की ओर से समाज के जरुरतमंद लोगों का सहयोग किया जाता रहेगा।Ration card new rule: अप्रैल से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, सरकार ने किया ऐलान

Advertisement

रोहिल्ला सभा (संत नामदेव ट्रस्ट) समालखा (पानीपत) के अध्यक्ष दलबीर सिंह रोहिल्ला व राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष तानिया रोहिल्ला ने बताया कि संस्था की जानकारी में आया था कि रेवाड़ी के अजय नगर निवासी शशि देवी के पति कृष्ण कुमार का निधन हो चुका है। उनके एक बेटा व एक बेटी है। घर में उनके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। घर नहीं होने के कारण वह किराये के मकान में बच्चों के साथ रह रही है। इसके बाद संस्था ने शशि देवी की मदद करने का निर्णय लिया।Haryana News

शनिवार को संस्था प्रधान व अन्य प्रतिनिधि स्थानीय पदाधिकारियों के साथ शशि देवी के अजय नगर स्थित आवास पर पहुंचे। संस्था की ओर से उन्हें जरुरत का सामान, राशन तथा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। प्रधान ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उन्हें तथा अन्य समाज के जरुरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।Haryana Weather News: हरियाणा में आज होगी भारी बारिश, गुरुग्राम, पलवल सहित इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

भारतीय रोहिल्ला राजपूत क्षत्रिय संघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश रोहिल्ला ने सभी अतिथियों का रेवाड़ी पहुंचने पर स्वागत करते हुए इस नेक कार्य के लिए उनका आभार जताया। इस मौके पर संस्था संस्था के सचिव अशोक रोहिल्ला, कोषाध्यक्ष सुमित रोहिल्ला, संयोजक जितेंद्र रोहिल्ला समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp