सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana Ring Road : हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, इस जिले में जल्द बनेगा रिंग रोड, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Written by: Best24News

Published:

 Ring Road Project: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. शहर में लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई थी. जिसे…


 Ring Road Project: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. शहर में लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई थी. जिसे देखते हुए अब रिंग रोड निर्माण का फैसला लिया गया है. इससे शहर के भीतर से गुजरने वाला भारी यातायात बाहर डायवर्ट हो सकेगा.Haryana Ring Road

Advertisement

अब तक क्यों होता था जाम?

कुरुक्षेत्र में अब तक कोई बाईपास या रिंग रोड मौजूद नहीं था. जिस कारण पंजाब, हरियाणा, यमुनानगर, करनाल और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले सभी वाहन शहर के बीच से होकर गुजरते थे. इससे लोगों को रोजाना भारी जाम का सामना करना पड़ता था.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

नितिन गडकरी के दौरे के बाद मिली मंजूरी
कुछ महीने पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुरुक्षेत्र का दौरा किया था और उन्होंने यहां रिंग रोड निर्माण की बात कही थी. इसके बाद हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार की एजेंसी के साथ मिलकर सर्वेक्षण पूरा किया और अब केंद्र सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है.Haryana Ring Road 

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

DPR के बाद जल्द शुरू होगा काम
रिंग रोड परियोजना की मंजूरी के बाद अब डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी. इसके बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. जिससे स्थानीय लोगों और बाहरी यात्रियों दोनों को राहत मिलेगी.

रिंग रोड से जुड़ेंगे ये मुख्य हाईवे
कुरुक्षेत्र का यह रिंग रोड कई प्रमुख हाईवे से सीधा जुड़ाव सुनिश्चित करेगा:

नेशनल हाईवे 152 (पिहोवा से शुरू)
MDR 119
नेशनल हाईवे 44 (NH-44)
नेशनल हाईवे 344 (यमुनानगर के रास्ते)
इससे राज्य और राष्ट्रीय मार्गों पर आवागमन और सुगम होगा.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

पर्सनल लोन ना चुकाए तो बैंक क्या करेगा, जाने बैंक कैसे करेगा पैसों की वसूली Personal Loan Rules

इन जिलों और राज्यों को मिलेगा सीधा फायदा
रिंग रोड बनने से न सिर्फ कुरुक्षेत्र बल्कि आसपास के कई जिले और राज्य भी लाभान्वित होंगे:

हरियाणा के जिले: कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, यमुनानगर, जींद
अन्य राज्य: पंजाब, उत्तर प्रदेश
इन इलाकों से दिल्ली और एयरपोर्ट की ओर जाने वालों के लिए यह रिंग रोड एक तेज और जाम-मुक्त विकल्प प्रदान करेगा. Haryana Ring Road

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp