गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Ring Road : यहां बनेगा 110 KM लंबा नया Ring Road, 6,500 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Written by: सुनील चौहान

Published:

Ring Road : केंद्र सरकार लोगों को बहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, रिंग रोड और हाईवे का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड कनेक्टिवटी की सुविधा देने…


Ring Road : केंद्र सरकार लोगों को बहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, रिंग रोड और हाईवे का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड कनेक्टिवटी की सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। प्रदेश में नए विकास की लहर दौड़ रही है।Ring Road

Advertisement

उत्तर जयपुर रिंग रोड को मंजूरी देने की घोषणा
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 6,500 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले 110 किलोमीटर लंबे उत्तर जयपुर रिंग रोड को मंजूरी देने की घोषणा की। यह रिंग रोड क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

गडकरी ने कहा कि सड़कों के निर्माण के बाद जमीन की कीमत पांच गुना बढ़ जाती है। उन्होंने राजस्थान सरकार से जयपुर विकास प्राधिकरण के सहयोग से ‘नया जयपुर’ स्थापित करने की अपील की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उन्होंने कहा, “सड़कों के निर्माण के बाद जमीन की कीमत पांच गुना बढ़ जाती है। मैंने पहले राजस्थान सरकार से जयपुर विकास प्राधिकरण के सहयोग से एक नया जयपुर बनाने का अनुरोध किया था।

किसानों को 40 फीसदी विकसित जमीन मिलेगी किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए, गडकरी ने प्रस्तावित उत्तरी जयपुर बाईपास के पास विकसित भूमि का 40 प्रतिशत किसानों को देने का सुझाव दिया। इससे किसानों को फायदा होगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

कोटपुतली से आगरा तक एक्सप्रेसवे 6,800 करोड़ रुपये की लागत से सितंबर तक पूरा हो जाएगा। जयपुर, किशनगढ़, जोधपुर से अमृतसर तक एक आधुनिक राजमार्ग भी बनाया जाएगा।

इस रिंग रोड के लिए 12,000 करोड़ रुपये की लागत से DPR तैयार की जा रही है। जल्द ही इस सड़क पर काम शुरू हो जाएगा। इन सभी परियोजनाओं से राजस्थान का विकास होगा और लोगों को रोजगार मिलेगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp