गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

राजस्थान से रेवाड़ी पहुंची रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा का किया स्वागत, महेंद्रगढ के लिए हुई रवाना

Written by: Best24News

Published:

राजस्थान से शुरू हुई रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा का रेजांगला युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर स्वागत किया गया। वीरता की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।…


राजस्थान से रेवाड़ी पहुंची रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा का किया स्वागत, महेंद्रगढ के लिए हुई रवाना
राजस्थान से रेवाड़ी पहुंची रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा का किया स्वागत, महेंद्रगढ के लिए हुई रवाना
Google News Follow us on Google

राजस्थान से शुरू हुई रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा का रेजांगला युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर स्वागत किया गया। वीरता की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Advertisement

बता दे इसकी शुरुआत हरियाणा-राजस्थान सीमा पर स्थित गांव बिरनवास, जिला अलवर से हुई, जहां हरियाणा यादव महासभा के पदाधिकारियों ने राजस्थान यादव महासभा से यह शहादत माटी कलश ग्रहण किया। कार्यक्रम में दोनों राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मिलकर रेजांगला शहीदों को श्रद्धांजलि दी और वीरता की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

रेवाड़ी पहुंचने पर रेजांगला युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कलश यात्रा शहर के सर्कुलर रोड की परिक्रमा करते हुए महेंद्रगढ़ की दिशा में रवाना हुई। राजस्थान की ओर से युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक मदन यादव तथा अलवर जिला अध्यक्ष भरत यादव ने कलश सौंपा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

हरियाणा की ओर से राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पा शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश संयोजक रमेश राव पायलट, मुख्य महासचिव बलवान फौजी, युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन यादव, मिशन अहीर रेजिमेंट प्रदेश संयोजक सूबेदार मनजीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष टिंकू यादव, पार्षद दिनेश यादव और भूपेंद्र यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp