रेवाड़ी: विहिप-बजरंग दल के सेवा सप्ताह का आगाज, मूंदी में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

On: July 20, 2026 6:13 PM
Follow Us:
REWARI-NEWS

रेवाड़ी: विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) और बजरंग दल रेवाड़ी के तत्वाधान में सामाजिक सरोकार के तहत विशेष सेवा सप्ताह का आगाज किया गया है। सेवा सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर पहले दिन सोमवार को ग्राम पंचायत सचिवालय मूंदी में गंगा सहाय अस्पताल के विशेष सहयोग से एक भव्य निशुल्क चिकित्सा शिविर (फ्री मेडिकल कैंप) का आयोजन किया गया।

 

100 से अधिक ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज

शिविर के दौरान मूंदी और इसके आसपास के गांवों से आए लगभग 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की फ्री जांच की गई। चिकित्सा टीम द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ-साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस पूरे शिविर को सफल बनाने और ग्रामीणों के इलाज में सुप्रसिद्ध डॉक्टर कविता गुप्ता का विशेष और सराहनीय योगदान रहा, जिन्होंने मरीजों की गहनता से जांच की।

शिविर मे धरातल पर सेवा कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।

इस मौके पर राधेश्याम मित्तल (जिला अध्यक्ष) प्रमेश कुमार (जिला मंत्री) राजेश कुमार (प्रखंड संयोजक) शिव कुमार (जिला सह संयोजक) इसके अलावा संगठन के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

अस्पताल का जाताया आभार

कमेटी और ग्रामीणों ने विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल और गंगा सहाय अस्पताल की इस सांझी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत आने वाले दिनों में समाज हित और जन कल्याण के लिए कई अन्य प्रकार के सेवा कार्य भी आयोजित किए जाएंगे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now