गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari SP मीणा ने थाने का किया औचक निरीक्षण

Written by: सुनील चौहान

Published:

[contact-form][contact-field label="Name" type="name" required="true" /][contact-field label="Email" type="email" required="true" /][contact-field label="Website" type="url" /][contact-field label="Message" type="textarea" /][/contact-form] Rewari news: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा इन दिनों जिलेभर के थानों का निरीक्षण कर पुलिस…


[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Advertisement

Rewari news: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा इन दिनों जिलेभर के थानों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दे रहे है।

इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को थाना रोडहाई का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाना के रिकार्ड के रजिस्टर व फाइलों की जांच करने के साथ ही बैरक, मेस व मालखाना का जायजा लिया। खामियों को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उन्होंने निरीक्षण उपरांत क्राइम कंट्रोल के संबंध में प्रबंधक थाना रोडहाई व अनुसंधानकर्ताओं के साथ मीटिंग आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में प्रबंधक थाना रोडहाई निरीक्षक रविंद्र सिंह व थाने में तैनात मुंशी, मालखाना मोहरर व सभी अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने मीटिंग में सर्वप्रथम कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें। दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखे। महिला विरूध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाए। उन्होंने ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो, बुलेट पटाखा फोडने वालो व ध्वनि प्रदूषण कर हुड़दंग करने वालो पर सख्त कार्रवाई करें।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने निर्देश दिए की थाना में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर तय समय के दौरान उचित कार्रवाई करें। शिकायतकर्ता को रसीद देकर, उसका इंद्राज सीसीटीएनएस पोर्टल पर करे। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाए।

 

आपराधिक प्रकार की घटना घटित होने की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटनास्थल पर पहुचें। निरंतर गश्त कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें। अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास करें। लापरवाही बरतने वाले एवं भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp