Rewari Police Search Campaign: अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की धरपकड़ के लिए बड़ा सर्च अभियान; SWAT टीम के साथ ईंट-भट्टों और झुग्गियों में छापेमारी

On: June 24, 2026 9:51 PM
Follow Us:
Rewari Police Search Campaign: अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की धरपकड़ के लिए बड़ा सर्च अभियान; SWAT टीम के साथ ईंट-भट्टों और झुग्गियों में छापेमारी

रेवाड़ी: हरियाणा में जिला रेवाड़ी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के शल मार्गदर्शन और डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह के सुपरविजन में स्पेशल सेल ने स्थानीय पुलिस व SWAT टीम के साथ मिलकर बुधवार को एक विशेष सर्च अभियान चलाया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अनाधिकृत (अवैध) रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाना और संदिग्धों की पहचान सुनिश्चित करना है।Rewari Police Search Campaign

SWAT टीम के साथ इन इलाकों में हुई सघन छापेमारी

स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और SWAT टीम ने जिले के कई संवेदनशील और संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दस्तक दी:Rewari Police Search Campaign

स्पेशल सेल ने स्थानीय पुलिस व SWAT टीम के साथ मिलकर बुधवार को एक विशेष सर्च अभियान चलाया।
स्पेशल सेल ने स्थानीय पुलिस व SWAT टीम के साथ मिलकर बुधवार को एक विशेष सर्च अभियान चलाया।

पुलिस की टीमों ने मुख्य रूप से थाना सदर रेवाड़ी, जाटूसाना और रोहड़ाई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों को कवर किया।

सर्चिंग प्वाइंट्स: इस विशेष चेकिंग अभियान के तहत जिले में चल रहे ईंट-भट्टों, झुग्गी-झोपड़ियों, स्थानीय होटलों, पोल्ट्री फार्मों और अन्य संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से जांच की गई।Rewari Police Search Campaign

पहचान पत्रों की जांच: अभियान के दौरान वहां काम कर रहे और रह रहे बाहरी श्रमिकों की पूरी जानकारी जुटाई गई और उनके पहचान पत्रों (ID Cards) का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके कागजातों की भी गहनता से जांच की।Rewari Police Search Campaign

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अनाधिकृत (अवैध) रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाना और संदिग्धों की पहचान सुनिश्चित करना है।Rewari Police Search Campaign

अवैध रूप से रहने वालों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू: एसपी

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में अनाधिकृत रूप से किसी भी विदेशी या संदिग्ध नागरिक को रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

सुरक्षा सर्वोपरि: एसपी ने कहा कि जिले की सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी और अप्रवासी लोगों की पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। ऐसा नहीं हो कोई बाहर आकर छीप कर यहां रह रहा हों।Rewari Police Search Campaign

थाना प्रबंधकों को कड़े निर्देश: जिले के सभी थाना प्रबंधकों (SHOs) को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार अवैध रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करें और उन्हें वापस भेजने की कानूनी प्रक्रिया को तुरंत अमल में लाएं।Rewari Police Search Campaign

स्पेशल सेल ने स्थानीय पुलिस व SWAT टीम के साथ मिलकर बुधवार को एक विशेष सर्च अभियान चलाया।
स्पेशल सेल ने स्थानीय पुलिस व SWAT टीम के साथ मिलकर बुधवार को एक विशेष सर्च अभियान चलाया।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1: रेवाड़ी पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष सर्च अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इस अभियान का उद्देश्य रेवाड़ी जिले के विभिन्न क्षेत्रों (जैसे ईंट-भट्टों, झुग्गियों) में अवैध और अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या, बांग्लादेशी और अन्य संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान करना है। Rewari Police Search Campaign Rohingya
प्रश्न 2: किराएदारों और बाहरी श्रमिकों को लेकर एसपी रेवाड़ी ने क्या निर्देश दिए हैं?
उत्तर: एसपी ने सभी जिला वासियों से अपील की है कि वे अपने पास काम करने वाले श्रमिकों या किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करवाएं, अन्यथा मकान मालिक या नियोक्ता के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें