रेवाड़ी: अवैध अहाते पर पुलिस की रेड, खोखा संचालक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

On: June 22, 2026 6:24 PM
Follow Us:
रेवाड़ी: अवैध अहाते पर पुलिस की रेड, खोखा संचालक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी (हरियाणा न्यूज़): जिला पुलिस कप्तान (SP) हेमेंद्र कुमार मीणा के सख्त निर्देशों के तहत रेवाड़ी में अवैध रूप से संचालित अहातों और सरेआम शराब पीने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है।

कार्रवाई करते हुए चौकी सेक्टर-3 रेवाड़ी पुलिस ने अनाज मंडी के सामने शराब के ठेके के पास चल रहे एक अवैध खोखे पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से खोखा संचालक सहित वहां बैठकर शराब पीकर माहौल खराब कर रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों काबू किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अनाज मंडी के सामने खोखे पर चल रहा था अवैध अहाता

जांचकर्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनाज मंडी रेवाड़ी के सामने शराब के ठेके के पास एक खोखे की आड़ में अवैध रूप से अहाता चलाया जा रहा है, जहां लोग सरेआम शराब पीकर आस-पास का माहौल खराब करते हैं।

सूचना के आधार पर सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने 20 जून की रात को योजनाबद्ध तरीके से वहां रेड की। पुलिस टीम को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके वहां से तीन लोगों को दबोच लिया।

बिहार के रहने वाले हैं तीनों आरोपी, एक्साइज एक्ट में केस दर्ज

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान खोखा संचालक रमन कुमार (निवासी गांव पंचरुखी, जिला बेगुसराय, बिहार) के रूप में हुई है। वहीं खोखे पर बैठकर अवैध रूप से शराब पी रहे अन्य दो आरोपियों की पहचान अरुण कुमार (निवासी गांव चौरोथ, जिला सीतामढ़ी, बिहार) और रामकुमार (निवासी गांव पंचरुखी, जिला बेगुसराय, बिहार) के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि सरेआम शराब पिलाने और पीने के जुर्म में तीनों के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में एक्साइज एक्ट (Excise Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अवैध अहातों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थलो पर शराब नहीं पीये।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now