मंगलवार, 24 नवम्बर 2026

रेवाड़ी के मैलावास गांव में पुलिस ने चलाया नशामुक्ति अभियान

Written by: सुनील चौहान

Published:

नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों से कहा कि यदि गांव या आसपास कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या डायल 112 पर दी जा सकती है


रेवाड़ी: रेवाड़ी जिले को नशामुक्त बनाने के लिए रेवाड़ी पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया
रेवाड़ी: रेवाड़ी जिले को नशामुक्त बनाने के लिए रेवाड़ी पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News)  रेवाड़ी जिले को नशामुक्त बनाने के लिए रेवाड़ी पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नशा मुक्ति टीम ने गांव मैलावास में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। टीम ने लोगों से ‘जिंदगी को हां, नशे को ना’ अभियान से जुड़ने और नशामुक्त रेवाड़ी बनाने में सहयोग करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘नशामुक्त रेवाड़ी’ अभियान के तहत टीम ने गांव में सर्वे भी किया। इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल और अपने भविष्य पर ध्यान देने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

नशे की सूचना MANAS हेल्पलाइन 1933 पर दें

नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों से कहा कि यदि गांव या आसपास कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या डायल 112 पर दी जा सकती है। टीम ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में पोक्सो एक्ट के बारे में किया जागरूक

साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें कॉल

अभियान के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि साइबर ठग फोन कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से OTP, पासवर्ड और अन्य निजी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। इसलिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। टीम ने बताया कि शुरुआती समय में शिकायत मिलने पर ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने के प्रयास किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी : पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और अवसर

यातायात नियमों के लिए किया जागरूक

इसके अलावा ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा सड़क संकेतों का पालन करने की अपील की गई। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और नशे व साइबर अपराधों से दूर रहने का संकल्प लिया।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp