Rewari-Phulera Rail Section: रेवाड़ी (Best24News): रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए बहुत जरूरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलमार्ग पर कुंड, खोरी और पाली स्टेशनों के बीच पैच डबलिंग (Patch Doubling) एवं नॉन-इंटरलोकिंग कार्य किया जा रहा है। इसरी के चलते अगस्त और सितंबर में रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस अवधि में कई पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर होगी, जबकि कई प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। क्योंकि मरम्मत कार्य के चलते नारनौल, रेवाड़ी, भिवानी, नीमकाथाना और आसपास के क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पडेगा।
ये ट्रेने हुए रद्द
- 59709 / 59710 जयपुर-भिवानी-जयपुर: 12 अगस्त से 24 सितंबर तक पूर्णतः रद्द रहेगी।
- 19620 / 19619 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी: 29 अगस्त से 24 सितंबर (कुल 27 दिन) रद्द रहेगी।
- 19621 फुलेरा-रेवाड़ी: 29 अगस्त से 24 सितंबर (कुल 27 दिन) रद्द रहेगी।
- 59633 / 59634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी: 29 अगस्त से 20 सितंबर तक निर्धारित 8-8 दिनों के लिए रद्द रहेंगी।
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग (डायवर्टेड रूट):
- रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा मार्ग के बजाय इन ट्रेनों को रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा रूट से चलाया जाएगा
- 19618 रेवाड़ी-मदार जंक्शन: 29 से 31 अगस्त और 1 से 24 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
- 74041 / 74042 दिल्ली-रेवाड़ी-दिल्ली: निर्धारित तिथियों में अलवर-जयपुर होकर चलेगी।
- 15091 दुर्ग-टनकपुर एक्सप्रेस
- 19604 गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस
- 14087 दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस
- 22452 चंडीगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस
- 22950 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा एक्सप्रेस
इस ट्रेनो पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव
Rewari-Phulera Rail Section: रेलवे प्रशासन ने बताया कि 12065/12066 दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस तथा 20473/20474 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला चेतक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित क्षेत्र से होने के बावजूद इनके पहिए नहीं रुकेंगे। इन दोनों प्रमुख ट्रेनों को प्रभावित क्षेत्र से नॉन-स्टॉप (Non-Stop) निकालकर सुचारू रूप से चलाया जाएगा।
इस खोरी स्टेशन पर नहीं रुकेगी यह ट्रेन
ट्रेन संख्या 19622 का 29 अगस्त से 24 सितंबर के बीच कुल 27 ट्रिप के दौरान खोरी स्टेशन पर ठहराव (Stoppage) बंद कर दिया गया है।
रेलवे ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि अगस्त और सितंबर माह में यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन, रद्दीकरण और मार्ग परिवर्तन की स्थिति NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर अवश्य जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने पर किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।














