शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Rewari: खरखड़ा महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का समापन, स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari:धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईजीयू…


Rewari:धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईजीयू मीरपुर के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. मुकेश कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम में रिटायर्ड प्रोफेसर एवं एडवोकेट डॉ. सुरेंद्र यादव और कॉलेज की उप प्राचार्य दयावती भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और एनएसएस गीत के साथ हुई, जिसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से कॉलेज परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।समारोह के दौरान डॉ. सुरेंद्र यादव ने स्वयंसेवकों को पीओएसएच एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश कुमार ने एनएसएस के महत्व को समझाते हुए युवाओं से समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उप प्राचार्य श्रीमती दयावती ने मुख्य अतिथि और वक्ताओं का स्वागत करते हुए उनके योगदान की सराहना की। इसके पश्चात शिविर में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रभारी डॉ. कविता यादव और दीपक कुमार ने बाहर से आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सात दिवसीय शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी स्वयंसेवकों की सराहना की।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp