
Rewari News: धारूहेड़ा नगर पालिका में व्यस्त नंदरामपुर बास रोड के पास शाम को लगने वाली सब्जी मंडी से लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। खरीदारों, स्ट्रीट वेंडर्स और डिलीवरी टेम्पो के वाहनों के सड़क पर ही पार्क होने से सड़क पर जाम लग जाता है।
व्यस्त दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। यह मंडी वाहनों, साइकिल सवारों और पैदल चलने वालों के आवागमन में बाधा डालती है, जिससे हादसों का खतरा काफी बढ़ जाता है। सोमवार को शाम करीब 7 बजे आज़ाद नगर चौराहे के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सब्जी मंडी से निकलने वाला कचरा इलाके में गंदगी फैला रहा है, और सड़क किनारे अतिक्रमण बढ़ रहा है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है।
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
