गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: धारूहेड़ा ब्लॉक समिति चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर होनी वाली बैठक अचानक स्थगित

Written by: Best24News

Published:

Rewari News:  धारूहेड़ा ब्लॉक समिति के चेयरमैन दलबीर सिंह के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज होने वाली बैठक अचानक स्थगित कर दी गई, जिससे समिति के सदस्यों में नाराजगी फैल…


Rewari News:  धारूहेड़ा ब्लॉक समिति के चेयरमैन दलबीर सिंह के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज होने वाली बैठक अचानक स्थगित कर दी गई, जिससे समिति के सदस्यों में नाराजगी फैल गई है।Rewari News

Advertisement

मेंबरों का कहना है कि प्रशासन की मिलीभगत से चेयरमैन को बचाने की कोशिश की जा रही है। शुक्रवार सुबह जब सदस्य बैठक में शामिल होने के लिए ब्लॉक कार्यालय पहुंचे, तो वहां पहले से ही “बैठक स्थगित” का नोटिस चस्पा मिला।Rewari News

गौरतलब है कि 22 में से 16 समिति सदस्यों ने 19 सितंबर को रेवाड़ी के उपायुक्त कार्यालय में चेयरमैन बलबीर सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था। सदस्यों का कहना है कि वे उनकी कार्यशैली से असंतुष्ट हैं और कई निर्णयों में पारदर्शिता नहीं बरती गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

शुक्रवार सुबह जब सदस्य बैठक में शामिल होने के लिए ब्लॉक कार्यालय पहुंचे, तो वहां पहले से ही "बैठक स्थगित" का नोटिस चस्पा मिला।
शुक्रवार सुबह जब सदस्य बैठक में शामिल होने के लिए ब्लॉक कार्यालय पहुंचे, तो वहां पहले से ही “बैठक स्थगित” का नोटिस चस्पा मिला।

प्रस्ताव देने के बाद से ही ये सदस्य एकजुट बने हुए हैं ताकि दो-तिहाई बहुमत से चेयरमैन को हटाने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। बताया जाता है कि चेयरमैन बलबीर सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के करीबी और भाजपा समर्थक माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

जिला प्रशासन ने गुरुवार देर रात प्रेस नोट जारी कर समिति सदस्यों को आज की बैठक के लिए बुलाया था, ताकि प्रस्ताव पर चर्चा हो सके। लेकिन सुबह कार्यालय पहुंचने पर बैठक रद्द किए जाने की सूचना मिलने से सदस्यों में आक्रोश फैल गया। आरोप लगाया गया कि बैठक को कैंसिल करना एक सोची-समझी साजिश है, जिससे चेयरमैन बलबीर सिंह को राहत मिल सके।

 

इस बीच, कुछ सदस्यों ने यह भी आशंका जताई है कि उन्हें रेवाड़ी पहुंचने से रोकने की कोशिश की जा सकती है, जिसके चलते उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। अविश्वास प्रस्ताव पर सस्पेंस अभी बरकरार है, जबकि बैठक स्थगित किए जाने से राजनीतिक हलकों में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp