गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: दीपोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान समारोह आयोजित

Written by: Best24News

Published:

Rewari News: रेवाड़ी के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नीलगिरी सदन के तत्वावधान में प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार के एमिनेंट पर्सन एवं…


Rewari News: रेवाड़ी के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नीलगिरी सदन के तत्वावधान में प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार के एमिनेंट पर्सन एवं सीहा के पूर्व सरपंच विक्रम पांडे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की।Rewari News

Advertisement

युवा चेतना संगठन के प्रधान नरेश भारद्वाज के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में विद्यालय की पूर्व मेधावी छात्रा सोनू ने मुख्य वक्ता के तौर पर भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह के अलावा दीपावली पर केंद्रित प्रतियोगिताओं का आयोजन, बाबू बालमुकुंद पुस्तकालय का उद्घाटन तथा संत शिरोमणि बाबा रामस्वरूप दास महाराज पर केंद्रित पुस्तक का लोकार्पण मुख्य आकर्षण रहे।

विद्यालय की सरस्वती वाटिका में पुष्पांजलि एवं दीपार्चन से प्रारंभ हुए इस समारोह में कला अध्यापिका लक्ष्मी यादव के निर्देशन में प्रस्तुत किए गए दीपावली के पंच पर्व केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भावविभोर कर दिया। जाने-माने युवा लोक गायक मुकेश काले की दिवाली पर केंद्रित रागनी, विद्यार्थियों तथा स्टाफ के लिए लकी ड्रा खूब जमेRewari News।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस अवसर पर करीब चार दर्जन बच्चों को संस्कृतिक, खेलकूद व शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां के लिए पुरस्कृत किया गया तथा विद्यालय के पुनर्विकसित बाबू बालमुकुंद गुप्त पुस्तकालय हेतु 31हजार रुपए का दान देने वाले स्व. टोडाराम नंबरदार (ढाणी धुंधला) के परिवार, सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यालय में सेवा दे रहे प्राध्यापक यशपाल आर्य तथा प्राध्यापिका अनीता यादव को सम्मानित किया।Rewari News

इस अवसर पर आयोजित ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में देव, प्रीति, पूजा, भावना, धारवी, ध्रुव नेबाजी मारी। दीप सज्जा में जहां अनुज, अंकित, गौरव व धारवी विजेता रहे, वहीं थाल सज्जा में मुस्कान,उषा व मानसी सर्वश्रेष्ठ रहे। रंगोली में टीम नव्या,टीम धारवी तथा टीम काजल ने बाजी मारी। कक्ष-सज्जा में छठी, सातवीं, आठवीं तथा ग्यारहवीं कला का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। प्राध्यापिका अलका,अनिता, प्रियंका, सीमा, रेखा, सोनू, शशि कपूर, प्रदीप, सतपाल सिंह, अनुराधा, रवि, अनिल, अजय ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।Rewari News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह के संचालन में आयोजित इस समारोह में अध्यापिका मंजू शर्मा का भजन, स्टाफ सचिव दिनेश कुमार का शाब्दिक अभिनंदन, यशपाल आर्य का उद्बोधन बेहद प्रेरक रहा।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरबीर, युवा चेतना संगठन के महासचिव प्रदीप यादव लुहाना,रामनिवास पंच, बाबूलाल यादव, राजपाल यादव, तथा सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
वरिष्ठ प्राध्यापक हरीश कुमार ने कुशल संयोजन के लिए सभी का आभार ज्ञापित कि

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp