गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: सीहा स्कूल में समर कैंप विजेताओं को किया पुरस्कृत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: जिले रेवाड़ी के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे साप्ताहिक भारतीय भाषा समर कैंप का समापन हो गया। समापन अवसर पुरस्कार वितरण किया गया विद्यालय के…


Rewari News: जिले रेवाड़ी के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे साप्ताहिक भारतीय भाषा समर कैंप का समापन हो गया। समापन अवसर पुरस्कार वितरण किया गया

Advertisement

विद्यालय के स्टाफ सचिव यशपाल आर्य ने बताया कि प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने प्रतिदिन विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों को रोचक गतिविधियां संपादित करवाई, जिनमें करीब सात दर्जन विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समापन सत्र पर प्रतिदिन की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति तथा गतिविधि को पुरस्कृत किया गया, जिसमें करीब दो दर्जन विद्यार्थी शामिल रहे। समापन सत्र पर अध्यापिका लक्ष्मी यादव तथा मंजू शर्मा के निर्देशन में जहां मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, वहीं प्राध्यापिका अनीता यादव व सीमा यादव ने विद्यार्थियों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह की कुशल संचालन में आयोजित समापन सत्र पर वरिष्ठ प्राध्यापक नरेश कुमार ने स्कूल प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत, शिक्षा विभाग तथा विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों का कैंप में सहयोग के लिए आभार जताया।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp