शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Rewari News: 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर विशेष रागनी

Written by: सुनील चौहान

Published:

  Rewari News : रागनी: वीर संन्यासी विवेकानंद अरे देश-धरम की जोत जगाई, गेरुआ बाणा धारे था, वो भारत माँ का शेर लाडला, जग में जीतण हारे था। रेवाड़ी आली माटी बोलै,…


 

Advertisement

Rewari News : रागनी: वीर संन्यासी विवेकानंद

अरे देश-धरम की जोत जगाई, गेरुआ बाणा धारे था,
वो भारत माँ का शेर लाडला, जग में जीतण हारे था।
रेवाड़ी आली माटी बोलै, सुण लो वीर जवानां ने,
विवेकानंद सा वीर ना दूजा, तोड्या घोर अज्ञानां ने।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

साल अठारह सौ तिरानवे, सात समुंदर पार गया,
ज्ञान की लाठी हाथ में लेकर, दुनिया नै ललकार गया।
“भाईयों और बहणों” कहकै, सारा मजमा जीत लिया,
भारत की उस ऋषियाँ आळी, मर्यादा नै रीत लिया।
बिना शस्त्र के जीत गया वो, ज्ञान का तेज अपारे था,
वो भारत माँ का शेर लाडला, जग में जीतण हारे था।

कोरी पोथी पढ़णा कोनी, माणस बणना सीखो रे,
दम सै जिसमें वो ए जिन्दा, दूजे सारे फीको रे।
लोहे जैसी नस बणाओ, मन में राखो फौलाद ने,
कर्मयोग की राह पकड़ लो, भूल जाओ अवसाद ने।
पढ़-लिख कै जो सेवा ना करै, वो खुद पै बोझ भारी था,
वो भारत माँ का शेर लाडला, जग में जीतण हारे था।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

कुमार मनोज वशिष्ठ कहवै, स्कूल नै स्वर्ग बणावांगे,
विज़न २०२६ ल्याकै, बालकां का भाग जगावांगे।
हाथ में कंप्यूटर होवै, और मन में वेद-पुराण रहै,
अकल चले विज्ञान पै म्हारी, ऊँचा देश का मान रहै।
हर बालक विवेकानंद बणै, यो ए लक्ष्य म्हारे था,
वो भारत माँ का शेर लाडला, जग में जीतण हारे था।
​

उठो! जागो! रुकना कोनी, जब तक मंजिल मिल ज्या ना,
मुरझाया जो चमन देश का, जब तक पूरा खिल ज्या ना।
स्वामी जी की राह पै चालो, झंडा ऊँचा फहराओ,
भारत माँ के सच्चे सपूतों, जग में अपना नाम कमाओ।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp