शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Rewari News: राजपूत समाज की बैठक धारूहेड़ा में आयोजित, जयंती की तैयारियों को लेकर सौंपी जिम्मेदारी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: धारूहेड़ा: राजपूत समाज की बैठक समाज के अध्यक्ष चरण सिंह छोकर की अध्यक्षता में हुई । बैठक में सेक्टर छह महाराणा प्रताप पार्क में 10 मई को आयोजित जयंती की…


महाराण प्रताप की प्रतिमा धारूहेड़ा
महाराण प्रताप की प्रतिमा धारूहेड़ा
Google News Follow us on Google

Rewari News: धारूहेड़ा: राजपूत समाज की बैठक समाज के अध्यक्ष चरण सिंह छोकर की अध्यक्षता में हुई । बैठक में सेक्टर छह महाराणा प्रताप पार्क में 10 मई को आयोजित जयंती की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई।Rewari News: जाटूसाना में हॉकी नर्सरी का विधिवत हवन-पूजन के साथ किया शुभारंभ

Advertisement

प्रेस प्रवक्ता राहुल राजपूत ने बताया कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित के बाद पहली बार पार्क में जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए समाज के लोगों को डोर टू डोर निमंत्रण दिया जा रहा है। पहली बार आयोजित कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह है।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर जितेंद्र, श्यामसुंदर, लालाराम, रणसिंह, गंगा सिंह छोकर, संजय, सुभाष, अमन आदि मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जानिए कौन है महाराणा प्रताप: वीरों की इस भूमि में राजपूतों के छोटे-बड़े अनेक राज्य रहे, जिन्होंने भारत की स्वाधीनता के लिए संघर्ष किया. इन्हीं राज्यों में मेवाड़ का अपना एक विशेष स्थान है, जिसमें इतिहास के गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने जन्म लिया। मेवाड़ के महान राजपूत नरेश महाराणा प्रताप अपने पराक्रम और शौर्य के लिए पूरी दुनिया में मिसाल के तौर पर जाने जाते हैं।

एक ऐसा राजपूत सम्राट जिसने जंगलों में रहना पसंद किया, लेकिन कभी विदेशी मुगलों की दासता स्वीकार नहीं की थी। उन्होंने देश, धर्म और स्वाधीनता के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया और आज भी उनकी गौरवशाली गाथाएं सुनकर सीना चौड़ा हो जाता है।Rewari News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

पहले नही थी प्रतिमा: बता दे महाराण प्रताप की प्रतिभा पहले धारूहेड़ा नहीं। समाज के लोगो ने पहले मेहनत करके सेक्टर में महाराणा प्रताप का गेट बनाया। धारूहेड़ा के सेक्टर छह में महाराणा प्रताप पार्क में राजपूत सभा की ओर से लगाई गई महाराणा प्रताप की प्रतिमा का कृषि मत्री श्याम सिंह राणा ने 25 मई 2025 को अनावरण किया। इसी प्रतिमा पर 10 मई बडा उत्सव मनाया जाएगा।Rewari News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp