Rewari News: दिवाली की पूर्व संध्या पर 3100 दीयों से जगमगा उठा राव तुलाराम स्टेडियम

On: March 21, 2026 8:41 PM
Follow Us:
दीवाली की पूर्व संध्या पर सजा रेवाडी का राव तुलाराम स्टेडियम

Rewari News: रेवाड़ी में दिवाली की पूर्व संध्या पर शहर का राव तुलाराम स्टेडियम और उसके फुटबॉल मैदान 3100 दीयों की रौशनी से जगमगा उठा। यह आयोजन “राष्ट्र के नाम एक दीया” अभियान के तहत किया गया, जिसमें फुटबॉल कोच चरण सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने मैदान को दीपों से सजाया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मैदान का नजारा बेहद दिव्य और आकर्षक बना।सिर्फ स्टेडियम ही नहीं, बल्कि शहर के प्रमुख स्थानों में भी दिवाली की खुशियाँ दिखाई दीं।

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को भी रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट से सजाया गया, जिससे शहर का वातावरण पूरी तरह रोशनी और उत्साह से भर गया।

इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ त्योहार की रौनक बढ़ाना नहीं बल्कि बच्चों और युवाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना भी था।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment