back to top
Home Rewari News Rewari News: अस्पताल में मां और पत्नी करती रही इंतजार, लापता हो...

Rewari News: अस्पताल में मां और पत्नी करती रही इंतजार, लापता हो गया युवक, जानें पूरा मामला

अस्पताल से गायब हुआ युवक
अस्पताल से गायब हुआ युवक

Rewari News: रेवाड़ी के काकोरिया के रहने वाले देवानंद 18 अप्रैल को अपनी मां को एलर्जी का दवा दिलाने अस्पताल लेकर गए थे उनके साथ उनकी पत्नी भी अस्पताल गई थी। अस्पताल पहुंचने के बाद देवानंद ने अपनी मां और पत्नी से कहा कि वह दवा लेने के लिए पैसे निकालने जा रहे हैं और इसके बाद वह वहां से गायब हो गए।

देवानंद ने पैसे निकालने के लिए बहन से ओटीपी भी पूछा था। बहन ने जब ओटीपी बता दिया उसके बाद बहन के फोन पर मैसेज आया जिसमें गहने के बदले 80 हजार और 19000 के दो लोन लेने की जानकारी मिली।

बहन के द्वारा तुरंत फोन करके अपनी भाभी को जानकारी दी गई तब देवानंद की पत्नी ने चेक किया तो उसकी अंगूठी और झुमके गायब हो गए थे। देवानंद के पिता ने बताया कि देवानंद 1 साल से गांव की ही एक कंपनी में काम करता था। लेकिन घर वाले जब पैसे मांगते तो वह बहाना बना देता था।

देवानंद को आखरी बार खलीलपुर के रघु के साथ देखा गया था अब पिता ने रघु के ऊपर मामला दर्ज कराया है। पुलिस के द्वारा देवानंद की खोज शुरू कर दी गई है। आपको बता दे की देवानंद के गायब होने के बाद उनकी पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। देवानंद की अभी तक कोई भी लीड नहीं मिली है।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News