धारूहेड़ा: औद्योगिक क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की वारदातों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने धारूहेड़ा उपतहसील के सामने खड़ी दो कारों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए । सीसा तोड चोर दोनों कारो के अंदर रखे बैग चोरी कर फरार हो गए। सरेआम हुइ चोरो को लेकर पुलिस सुरक्षा सवाल खडे हो गए है।Daylight Theft in Dharuhera
क्लर्क की कार से चोरी: बता दे कि उपतहसील धारूहेड़ा परिसर के बाहर पार्किंग में डीसी रेट पर कार्यरत संदीप और प्रॉपर्टी डीलर गोविंद ने अपनी-अपनी कारें खड़ी की हुई थीं। दोपहर के समय जब गोविंद अपनी कार के पास पहुंचे तो कार का शीशा टूटा हुआ मिला और अंदर रखा बैग गायब था, जिसमें प्रॉपर्टी से जुड़े जरूरी कागजात थे। Daylight Theft in Dharuhera

प्रोपर्टी डीलर की कार में चोरी: बता वहीं दूसरी संदीप को भी सूचना मिली कि उनकी कार का शीशा तोड़ दिया गया है। मौके पर पहुंचने पर उनका बैग भी चोरी मिला, जिसमें गिरदावर कंवर सिंह के कपड़े, महत्वपूर्ण दस्तावेज और करीब पांच हजार रुपये नकद रखे हुए थे।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल: दिनदहाड़े इस तरह की वारदात होना पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। हालांकि थाना धारूहेड़ा पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस का यह भी कहना है कि शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।Daylight Theft in Dharuhera




















