
Dharuhera News: धारूहेड़ा: महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर धारूहेड़ा की राजपूत महासभा द्वारा सेक्टर-6 स्थित महाराणा पार्क में रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के लोगों द्वारा बाइक, कार एवं बस रैली निकालकर की गई। रैली सेक्टर छह स्थित महाराणा प्रताप पार्क से शुरू होकर महाराणा प्रताप जी की शोभायात्रा के लिए भिवाड़ी पहुंची, जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।Dharuhera News
रिटायर्ड सूबेदार मेजर चरण सिंह छोकर ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय संस्कृति, वीरता और स्वाभिमान के अमर प्रतीक हैं। इस दौरान प्रतिभागियों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति, त्याग, स्वाभिमान और साहस को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।Dharuhera News
कार्यक्रम में अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार मेजर चरण सिंह छोकर , गंगा सिंह छोकर, संजय सिंह, पवन सिंह, हरकेश सिंह तंवर, राहुल चौहान, आनंद सिंह नेगी,प्रीतपाल सिंह, दीपक राणा , राजपाल तोमर ,अतर सिंह सिसोदिया,योगेश , भूपेंद्र शेखावत एवं श्याम सुंदर छोकर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज
महिला संगठन की ओर से धारूहेडा महासभा महिला मंडल की संरक्षक श्रीमती रजनी देवी, अध्यक्ष श्रीमती सुशीला सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा देवी सहित प्रीति, ममता, ललिता, पूनम, सरोज एवं अन्य सदस्याओं की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। यह आयोजन समाज में एकता, सहयोग एवं संगठन की मजबूती का प्रतीक बना।Dharuhera News
ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर काबू
