शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Rewari News: महेश्वरी पेराफैरी सड़क का होगा कायाकल्प, HSVP करेगा 80 लाख खर्च

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: नगरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी महेश्वरी को जोड़ने वाली 45 मीटर पेराफैरी सड़क अब नए रूप में नजर आएगी। एचएसवीपी ने सड़क…


धारूहेड़ा: नगरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी महेश्वरी को जोड़ने वाली 45 मीटर पेराफैरी सड़क अब नए रूप में नजर आएगी। एचएसवीपी ने सड़क के सुधार कार्य को मंजूरी दे दी है और इसके लिए करीब 80 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस सड़क के बनाने के बाद आवागमन सरल और सुरक्षित हो जाएगा।Rewari News

Advertisement

सरपंच मीनाक्षी, पूर्व सरपंच योगेंद्र, कर्ण सिंह, अजीत, राजेंद्र, मनोज, राजेश ने बताया कि करीब 13 साल पहले यह सडक बनाई गई थी। पिछले कई सालों से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जगह-जगह गड्ढों लोग परेशान थे। ग्रामीणा ने बताया कि बरसात के दिनों में हालात और भी बिगड़ जाते थे। पिछले तीन साल के दौरान तीन बार पंचायत इस सडक को बनाने के लिए एचएसवीपी को शिकायत दे चुकी है।Rewari News

कई गांवो के लोग परेशान: चूकि इस मार्ग से महेश्वरी के अलावा गढी अलावलुपर व आस पास के कई गांवों के लोगो का आवागम रहता है। बदहाल सडके चलते लोग काफी परेशान थे। इतना ही नही टूटी सडक के कई बार दुपहिया वाहन चालक कर गिर कर घायल हो चुक है। मुख्य मार्ग होने तथा आये दिन हो रहे हादसों के चलते इस सडक सुधारीकरण बहुत जरूरी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सुधारीकरण के बाद यह मार्ग न केवल महेश्वरी क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी देगा, बल्कि आसपास के इलाकों में भी यातायात का दबाव कम करेगा।
रोहित कुमार, जेई एचएसवीपी रेवाड़ी

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp