Rewari News: जैन मुनि का बैंड की धुन और कृत्रिम फूलों से किया स्वागत

On: July 1, 2026 2:52 PM
Follow Us:
Rewari News: जैन मुनि का बैंड की धुन और कृत्रिम फूलों से किया स्वागत

 

Rewari News: रेवाड़ी: दिगंबर जैन मुनि श्री 108 विनम्र सागर महाराज ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है। हमें मानवता की भलाई के लिए काम करना चाहिए। उनका जैन पब्लिक स्कूल स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर का भ्रमण कर मुनि श्री ने उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं की सराहना की। इस मौके पर मुनील ने विद्यालय परिसर में लगी नई लिफ्ट का उद्घाटन किया।

भ्रमण के लिए था आमंत्रित

विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन के नेतृत्व में समिति ने नसियाजी में विराजमान मुनि श्री को विद्यालय भ्रमण के लिए आमंत्रित किया था।

इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मुनि श्री ने प्रबंधन समिति के प्रयासों की सराहना की। नसियाजी से विद्यालय पहुंचने पर मुनि श्री का स्कूली बैंड की धुन और कृत्रिम फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

इस मौके पर ये रहे मौजूद: प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता, अंकुर प्रभारी लीना मखीजा और शिक्षकों ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रबंधन समिति की ओर से मुनि श्री का पाद प्रक्षालन कर श्रीफल अर्पित किया गया।Rewari News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now