Rewari News: धारूहेड़ा नाला निर्माण में अनियमितता, पार्षद ने निकाय आयुक्त को भेजी शिकायत

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
NPA DHR

Rewari News: धारूहेड़ा  के सेक्टर 4 व 6 के बीच  सुभाष चंद्र बोस चौक तक बनाया गया नाले का विवाद अब गहराने लगा हैं।  नाला निर्माण में एजेंसी की ओर से अनियमितता बरती गई।  इसी को लेकर वार्ड तीन की पार्षद सरोज बाला  ने स्थानीय निकाय आयुक्त एवं सचिव, शहरी स्थानीय निकाय महानिदेशक को पत्र भेज कर ठेकेदार और जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।Npa Dharuhera

चंडीगढ़ भेजे गए पत्र के माध्यम से बताया कि  सेक्टर 4 और 6 के बीच में करीब 10 महीने पहले  नपा की ओर नाले का निर्माण के लिए टेंडर दिया गया था। पार्षद का कहना है कि नगर पालिका ने दीपक के निवास से लेकर सुभाष चौक तक नाला का निर्माण करीब 38 लाख रुपए की लागत से एक एजेंसी में कार्य दिया गया था।Rewari News

इस नाले में बनाते वक्त काफी कमियां रही। जब सेक्टर वासियों ने इसका विरोध किया तो ठेकेदार ने पेमेंट नहीं मिलने की बात कही। उस समय पार्षद की ओर से इस कार्य को लेकर नपा अधिकारियों को शिकायत दी गई लेकिन नपा अधिकारियों ने ऊपर अधिकारियों की मिलीभगत के चलते उस दौरान कार्यरत जेई का स्थानांतरण करवाकर यहां पर दूसरे जेई को बुला दिया तथा उसका 80 फीसदी बिल को पास करवा दिया गया ।

उसके बाद ठेकेदार ने आनन फानन में कार्य पूरा कर दिया। जब घटिया मटेरियल लगाकर किए गए कार्य को लेकर विरोध किया तथा नपा अधिकारियों को पेमेंट रोकने की शिकायत की। लेकिन उसके बावजूद नपा की ओर से ठेकेदार की बची हुई पेयमेंट कर दी गई।

जब पहली बारिश आई तो नाला लीकेज होने की वजह जगह जगह जलभराव हो गया। इसे ठीक करवाने की चेयरमैन से कहा तो कोई जवाब नही दिया। इसी से परेशान होकर स्थानीय निकाय आयुक्त एवं सचिव को शिकायत भेजकर उसे ठीक करवाने तथा अनियमितता के चलते जेई व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। सरोज बाला, वार्ड तीन पार्षद

 

 

मेरे कार्यकाल से पहले यह टेंडर हुआ था। इतना ही नहीं मैंने यहां पर जब चार्ज संभाला तो उसकी पेमेंट हो चुकी थी। पार्षद की ओर से मुझे कोई शिकायत मिली नही है। मुझे पता चला है उसने मेल के माध्यम से निकाय आयुक्त को पानी लीकेज की शिकायत Send ki  है। मै फिलहाल अवकाश पर हूं। उच्च अधिकारियों से जो आदेश मिलेगा उसे करवा दिया जाएगा।
मोहित कुमार, सचिव नपा धारूहेड़ा

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now