Breaking News: JNL रेवाड़ी नहर में डूबे युवक व बच्चा, SDRF ने चलाया रेस्क्यू आप्रेशन

On: May 31, 2026 5:43 PM
Follow Us:
Breaking News: जेएलएन रेवाड़ी नहर में डूबे युवक व बच्चा, SDRF ने चलाया रेस्क्यू आप्रेशन

Breaking News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा कोसली के गांव बहू से बाइक पर 11 साल के ममेरे भाई के साथ नहर में नहाने के लिए उतरे दो सगे भाइयों में से ममेरे भाई सहित दो पानी के तेज बहाव में बह गए। एक ने किसी तरह से जान बचाई। सूचना मिलने के बाद कोसली पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी दोनों का पता नहीं चला, तो भोंडसी से एसडीआरएफ की टीम बुलानी पड़ी। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू करते हुए ममेरे भाइयों की तलाश शुरू कर दिए।

एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू आप्रेशन : बता दे हरियाणा के झज्जर के बहू निवासी 20 वर्षीय चंदूराम कंपनी में रविवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से बाइक पर निकला था। रास्ते में उसका भाई मुकेश और मामा का 11 साल का बेटा जांट-जांटी निवासी यशवंत भी रास्ते में मिल गए। तीनों बाइक पर सवार होकर बव्वा की ओर नहर में नहाने के लिए निकल पड़े। बाइक नहर किनारे खड़ी करने के बाद तीनों पानी में उतर गए।Breaking News

बहाव तेज होने के कारण तीनों पानी में बहने लगे। मुकेश ने किसी तरह खुद को संभाल लिया, लेकिन चंदू और यशवंत पानी के बहाव के साथ बहने लगे। मुकेश ने दोनों का बचाव कराने के मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया, लेकिन आसपास कोई व्यक्ति नहीं होने के कारण मदद नहीं मिल सकी। मुकेश ने किसी तरह खुद को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर चंदू और यशवंत की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस अधिकारी मौके पर : हादसे की सूचना मिलने के बाद नाहड़ बीडीपीओ अनिल कुमार और चौकी प्रभारी अरविंद नहर पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के साथ गोताखोर भी बुलाए गए। काफी प्रयास करने के बाद भी दोनों लापता का कोई पता नहीं चला।

इसके बाद एसडीएम कोसली विजय कुमार ने एसडीआरएफ की टीम को भोंडसी से बुलाया। टीम ने आते ही युवक व उसके ममेरे भाई की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई थीं।Breaking News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now