गुरूवार, 26 नवम्बर 2026

Rewari News: IGU मीरपुर ने घोषित किया रिजल्ट, 73,054 छात्रों को बड़ी राहत

Written by: Harsh Rajput

Published:

Rewari News: रेवाड़ी के मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) ने समयबद्ध तरीके से काम करते हुए मई-जून 2026 में आयोजित विभिन्न स्नातक (UG) सम सेमेस्टर (Even Semester) की परीक्षाओं के परिणाम…


IIGU
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय
Google News Follow us on Google

Rewari News: रेवाड़ी के मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) ने समयबद्ध तरीके से काम करते हुए मई-जून 2026 में आयोजित विभिन्न स्नातक (UG) सम सेमेस्टर (Even Semester) की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें नियमित (Regular), री-अपीयर (Re-appear) और मर्सी चांस वाले कुल 73,054 विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया गया है।Rewari News

परीक्षाएं जारी, फिर भी क्यों आया जल्दी रिजल्ट?

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव ने बताया कि कुछ परीक्षाएं अभी भी जारी हैं, लेकिन छात्रों के भविष्य को देखते हुए रिजल्ट समय पर घोषित किए गए हैं। इससे छात्रों को देश के किसी भी विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में एडमिशन लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।

IGU REWARI

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी केशव हत्याकांड में छठा आरोपी चढा हत्थे, पहले से दर्ज हैं पांच आपराधिक मामले

इन कोर्सेज का रिजल्ट हुआ जारी:

 

  • बी.ए. (B.A.) और बी.कॉम. (B.Com.)
  • बी.एससी. (B.Sc.) और बीसीए (BCA)
  • बीबीए (BBA) और बी.टेक. (B.Tech.)
  • बी.कॉम. ऑनर्स और बी.एससी. ऑनर्स

डॉ. विपुल यादव के अनुसार, LLB और B.Pharmacy की परीक्षाओं के परिणाम अभी तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:Rewari में गांजा तस्करी का छठा आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा नेटवर्क

PG एडमिशन के लिए 6 जुलाई है आखिरी तारीख

आईजीयू मीरपुर परिसर में चल रहे विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक छात्र 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समय पर रिजल्ट आने से अब छात्र बिना किसी देरी के अपना फॉर्म सबमिट कर सकेंगे। छात्र अपना रिजल्ट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट igu.ac.in पर देख सकते हैं।Rewari News

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp