सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Dharuhera News : शिव विवाह और माता पार्वती की तपस्या का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Dharuhera News (Best24News) धारूहेड़ा: महेश्वरी की गोयल कॉलोनी में आयोजित दिव्य शिव महापुराण कथा के दौरान शुक्रवार को कथा वाचक अंशुमान महाराज ने भगवान शिव और माता पार्वती के पावन प्रसंग सुनाया।…


धारूहेड़ा: शिव पुराण कथा में उमड़ी भीड़
धारूहेड़ा: शिव पुराण कथा में उमड़ी भीड़
Google News Follow us on Google

Dharuhera News (Best24News) धारूहेड़ा: महेश्वरी की गोयल कॉलोनी में आयोजित दिव्य शिव महापुराण कथा के दौरान शुक्रवार को कथा वाचक अंशुमान महाराज ने भगवान शिव और माता पार्वती के पावन प्रसंग सुनाया। इस मौके पर झांकी भी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने झांकी का स्वागत किया।Dharuhera News

Advertisement
धारूहेड़ा: शिव पुराण कथा में उमड़ी भीड़
धारूहेड़ा: शिव पुराण कथा में उमड़ी भीड़

कथा वाचक अंशुमान महाराज ने कहा कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की। वर्षों तक अटूट श्रद्धा, धैर्य और समर्पण के साथ की गई उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें स्वीकार किया। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह संपन्न हुआ, जिसे देवताओं, ऋषि-मुनियों और समस्त सृष्टि ने उत्सव के रूप में मनाया।Dharuhera News

धारूहेड़ा: शिव पुराण कथा में उमड़ी भीड़
धारूहेड़ा: शिव पुराण कथा में उमड़ी भीड़

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

 

कथा वाचक ने श्रद्धालुओं को बताया कि शिव-पार्वती का विवाह केवल एक धार्मिक प्रसंग नहीं, बल्कि त्याग, तप, विश्वास और सच्चे प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जीवन में धैर्य, आस्था और सकारात्मक संकल्प रखने से कठिन से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

रोजाना तीन से सात बजे तक होती है कथा: कथा आयोजक धीरेंद्र ने बताया कि कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की आरती में भाग लिया तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कथा रोजना 3 से 7 बजे तक होती है।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp