सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

हरियाणा के इन जिलों के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस महीने होेगी सेना भर्ती

Written by: हर्ष चौहान

Published:

हरियाणा के चरखी दादरी, रेवाड़ी, भिवानी और महेंद्रगढ़ जिलों के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय ने भर्ती वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना भर्ती प्रक्रिया को लेकर…


हरियाणा के चरखी दादरी, रेवाड़ी, भिवानी और महेंद्रगढ़ जिलों के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय ने भर्ती वर्ष 2027 के लिए भारतीय सेना भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए जुलाई माह में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

Advertisement

रोहतक में होगी भर्ती: बता दें कि सीईई परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद जोनल भर्ती कार्यालय (जेडआरओ) अंबाला के अंतर्गत वर्ष की पहली सेना भर्ती रैली का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) रोहतक द्वारा किया जाएगा। यह भर्ती रैली संभावित रूप से जुलाई के मध्य में राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रोहतक में आयोजित होगी।

जानिए कौन कौन ले सकते है भाग

भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह रैली उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिन्होंने जून 2026 में आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में सेंट्रल कैटेगरी के अंतर्गत जेसीओ (धार्मिक शिक्षक), हवलदार शिक्षा, जेसीओ कैटरिंग तथा हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो पदों के लिए परीक्षा दी थी। भर्ती रैली में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जो सीईई परीक्षा में सफल होंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, दस्तावेजों की जांच और अन्य निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी कराई जाएंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

ये दस्तावेज रखें तैयार

भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भर्ती रैली की अंतिम और सटीक तिथियों की घोषणा सीईई परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भारतीय सेना की आधिकारिक सूचनाओं पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें और अपने आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जुलाई में प्रस्तावित यह भर्ती रैली चारों जिलों के युवाओं के लिए भारतीय सेना में सेवा का सुनहरा अवसर साबित होगी।

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp