शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Rewari News: धारूहेड़ा में डेढ साल के बच्चे की कैसे हुई मौत, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: धारूहेड़ा: गांव गढी अलावलपुर में करीब डेढ साल के बच्चे की मौत हो गई। पडोसियों ने सेक्टर छह थाने में फोन कर दिया कि पति पत्नी के झगडे ने बच्चे…


Rewari News: धारूहेड़ा: गांव गढी अलावलपुर में करीब डेढ साल के बच्चे की मौत हो गई। पडोसियों ने सेक्टर छह थाने में फोन कर दिया कि पति पत्नी के झगडे ने बच्चे की जान ले ली। सूचना पाकर (Police station sector 6 Dharuhera) पुलिस मौके पर पहुंची तथा बच्चे के शव को कब्जे में लिया था

Advertisement

बता दे कि प्रवेज खान अपने पत्नी के साथ गढी अलावलपुर रहा है। उसके डेढ साल का बेटा था। पिता का कहना है बेटा कई दिनों से बीमार था जिससे उल्टी हुई तथा उसे दम तोड दिया। वे उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए लेकिन जब तक वह मर चुका था।Rewari News

पडोसियो ने किया फोन: प्रवेज खान के पडोस में रह रहे किसी युवक ने सेक्टर छह में फोन कर दिया कि दंपति के झगडे के चलते बेटे की मौत हो गई है। दंपति मामले को दबाना चाह रहे है। पति व पत्नी दोनो अलग अलग सुमदाय से है इसी को लेकर झगडा होता रहता है।Rewari News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

थाना प्रभारी सचिन कूडू ने बताया कि सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल चिकित्सकों का कहना है किसी बीमारी से मौत हुई है। मौत के सही कारणो का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल सामान्य कार्रवाई की गई है।Rewari News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp