
Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में 17 और 18 नवंबर 2025 को इंटर जोनल युवा महोत्सव हिंडोला-2025 का आगाज होगा। युवा महोत्सव की तैयारियां अंतिम पड़ाव पर हैं। इस रेवाड़ी व महेंद्रगढ के युवा धमाल मचाएंगे।
बता दें कि सभी समितियां के संयोजक, सदस्य एवं 6 स्टेजों पर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी कड़ी मेहनत के साथ जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
युवा महोत्सव के प्रथम दिन मुख्य अतिथि Bawal MLA डॉ. कृष्ण कुमार रहेंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कौशिक, दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स, रोहतक के कुलपति प्रोफेसर अमित आर्य एवं चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलपति प्रोफेसर रामपाल सैनी शिरकत करेंगे।Rewari News
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
युवा महोत्सव में 48 प्रतिस्पर्धाओं में 34 महाविद्यालयों की टीमें भागीदारी दिखाएंगी। हरियाणा के जाने-माने कलाकार रामकेश जीवनपुर वाला, डॉ. श्याम शर्मा, विश्वजीत चौधरी, यूके हरियाणवी, मन्नू पहाड़ी, शालू, अमित सैनी, अमन जाजी, मिस मनजीत, सोमवीर कथूरवाल, सिहाग मूजिक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेंगे।Rewari News
