शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Rewari News: AIIMS में इतने कर्मचारियों की भर्ती को लेकर मिली हरी झंडी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: रेवाड़ी जिले के गांव माजरा भालखी (Majra Bhalkhi) में बन रहा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी (AIIMS) अब जल्द ही आम लोगों को इलाज की सुविधा देने वाला है। देश…


Rewari News: हरियाणा के पहले AIIMS में 1700 कर्मचारी होंगे भर्ती, मार्च से मरीजों के लिए OPD सुविधा होगी उपलब्ध
Rewari News: हरियाणा के पहले AIIMS में 1700 कर्मचारी होंगे भर्ती, मार्च से मरीजों के लिए OPD सुविधा होगी उपलब्ध
Google News Follow us on Google

Rewari News: रेवाड़ी जिले के गांव माजरा भालखी (Majra Bhalkhi) में बन रहा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी (AIIMS) अब जल्द ही आम लोगों को इलाज की सुविधा देने वाला है। देश का 22वां (AIIMS) बनने जा रहे इस संस्थान का शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh) ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि अगले साल मार्च महीने से यहां OPD सेवाएं शुरू करने की तैयारी है। वहीं जुलाई और अगस्त के बीच MBBS के पहले बैच की पढ़ाई शुरू होने की भी पूरी उम्मीद जताई गई है।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जनवरी 2026 से AIIMS में फैकल्टी और अन्य जरूरी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। करीब 1650 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह AIIMS दक्षिणी हरियाणा के लोगों के लिए एक आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा केंद्र (Healthcare Center) के रूप में तैयार किया जा रहा है।Rewari News

AIIMS के पहले निदेशक प्रोफेसर डीएन शर्मा (Professor D.N. Sharma) ने जानकारी दी कि मई और जून तक परिसर में बनने वाली सभी 40 इमारतों के साथ हेलीपैड (Helipad) का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में करीब 1700 पदों पर स्टाफ की भर्ती की योजना है। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

गौर करने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 16 फरवरी 2024 को इस AIIMS का शिलान्यास किया था। एम्स शुरू होने के बाद रेवाड़ी (Rewari) और आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर और आसानी से इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही इलाके में रोजगार के नए मौके भी पैदा होंगे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।Rewari News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp