गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में अग्निशमन का दिया प्रशिक्षण

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: राजकीय प्रोद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान लिसाना में आठ हरियाणा बटालियन एनसीसी रेवाड़ी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में अग्निशमन का लाइव डेमो किया गया। अग्निशमन के प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स को आग…


Rewari News: राजकीय प्रोद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान लिसाना में आठ हरियाणा बटालियन एनसीसी रेवाड़ी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में अग्निशमन का लाइव डेमो किया गया। अग्निशमन के प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स को आग लगने की स्थिति में सही प्रतिक्रिया व सुरक्षा तकनीकों की जानकारी देना रहा।

Advertisement

 

रेवाड़ी अग्निशमन विभाग में फायर ऑफिसर संजय ढिल्लों व उनकी टीम ने विभिन्न श्रेणियों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए प्रैक्टिकल डेमो प्रस्तुत किया।

रेवाड़ी अग्निशमन विभाग में फायर ऑफिसर संजय ढिल्लों व उनकी टीम ने विभिन्न श्रेणियों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए प्रैक्टिकल डेमो प्रस्तुत किया।

रेवाड़ी अग्निशमन विभाग में फायर ऑफिसर संजय ढिल्लों व उनकी टीम ने विभिन्न श्रेणियों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए प्रैक्टिकल डेमो प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न प्रकार की आग को श्रेणियों में विभाजित करते हुए बताया कि ए श्रेणी में लकड़ी जैसी ठोस वस्तुएं, बी श्रेणी में पेट्रोल-डीजल जैसे ज्वलनशील व तरल पदार्थ, सी श्रेणी में गैस आधारित आग (एलपीजी/सीएनजी) और डी श्रेणी में धातु इत्यादि हैं। Rewari News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उन्होंने बताया कि गलत तकनीक से आग बुझाने से खतरा और बढ़ भी सकता है। कैडेट्स को हर प्रकार की आग बुझाने के लिए अलग-अलग प्रकार के फायर एक्सटिंग्विशर का लाइव डेमो दिया गया। Rewari News

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी कर्नल सोमवीर डबास, सूबेदार मेजर सुरजीत सिंह व जीसीआई दीपिका कंवर सहित विभिन्न संस्थानों के एनसीसी अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp