शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Rewari News: अरावली क्लब की ओर से किसान जागरूकता कार्यक्रम 14 को

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: अरावली किसान क्लब रेवाड़ी और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से जाटूसाना के गांव मो​हदीपुर में जागरूकता अभियान 14 दिसंबर को आयोजित होगा। किसान जागरूकता अभियान में मार्केट कमेटी…


Rewari News: अरावली किसान क्लब रेवाड़ी और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से जाटूसाना के गांव मो​हदीपुर में जागरूकता अभियान 14 दिसंबर को आयोजित होगा। किसान जागरूकता अभियान में मार्केट कमेटी कोसली के चेयरमैन महेश कुमार यादव मुख्य अतिथि होगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. मनदीप यादव, जिला उद्यान अधिकारी (D.H.O) रेवाड़ी होंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव द्वारा की जाएगी।Rewari News

Advertisement

क्लब के प्रधान यशपाल खोला ने बताया कि कि आयोजन का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक खेती, फसल संरक्षण और सरकारी योजनाओं के बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराना है। आयोजन समिति ने किसानों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने साथी किसान के साथ पहुंचें, ताकि जागरूकता के इस अभियान का लाभ अधिक किसानों तक पहुंच सके।Rewari News

क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने और खेती के बेहतर विकल्पों को समझाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर जरूरी हैं। उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती के लाइव उदाहरण भी दिखाए जाएंगे। अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की नई दिशा देने का प्रयास है, जिसमें स्थानीय किसान संगठनों का भी पूरा सहयोग रहेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp