Rewari News: आईजीयू मीरपुर में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

On: March 21, 2026 8:26 PM
Follow Us:
यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम (यू.सी.आई.के.एस.) की ओर से ‘आधुनिक काल में भारतीय पारंपरिक ज्ञान की प्रासंगिकता’ विषय पर विश्वविद्यालय स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Rewari News:  इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम (यू.सी.आई.के.एस.) की ओर से ‘आधुनिक काल में भारतीय पारंपरिक ज्ञान की प्रासंगिकता’ विषय पर विश्वविद्यालय स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यू.सी.आई.के.एस. के निदेशक डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में अनुसंधानात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और उन्हें भारतीय परंपराओं के वैज्ञानिक पक्ष को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि केंद्र भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से करता रहेगा।Rewari News

प्रतियोगिता में हिंदी माध्यम से दीपिका कुमारी (पुत्री श्री मदन लाल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मीनाक्षी (पुत्री श्री राजेंद्र सिंह) द्वितीय और नरेश बाई (पुत्री श्री जिले सिंह) तृतीय स्थान पर रहीं। अंग्रेजी माध्यम में प्रीति यादव (पुत्री श्री सुरेंद्र सिंह) प्रथम, तरुणा (पुत्री श्री राकेश कुमार) द्वितीय और योगिता (पुत्री श्री मुकेश कुमार) तृतीय स्थान पर रहीं।Rewari News

डॉ. विपिन कुमार ने विजेताओं को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह का आभार जताया, जिन्होंने प्रतियोगिता आयोजन की अनुमति प्रदान की। उन्होंने आयोजन डॉ. नेहा यादव, डॉ. कृष्ण दत्त, डॉ. कमलेश नरवाना, डॉ. मंजू पूरी, डॉ. जागीर नगर और डॉ. सुनीता नागपाल , शोध छात्र पूजा, अमित और सुष्मिता के योगदान की भी सराहना की।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now