गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari news: “नशे मुक्त भारत पखवाड़ा” शुरू, इन गावों में किया जागरूक

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari news" समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में 12 से 26 जून तक नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान “नशे मुक्त भारत पखवाड़ा” शुरू किया गया है।…


Rewari news” समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में 12 से 26 जून तक नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान “नशे मुक्त भारत पखवाड़ा” शुरू किया गया है।

Advertisement

जिले में इस अभियान के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम सहित सभी पर्यवेक्षण अधिकार, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा निर्देश दिए हुए है।Rewari news

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग और उनकी अवैध तस्करी के प्रति समाज में जन-जागरूकता फैलाना है, साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से रोककर एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करना है।

इसी के तहत बुधवार को निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम ने गांव मीरपुर व जौनावास का दौरा करके लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बारे जानकारी देकर जागरूक किया। युवाओं को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा नशा ना करने की शपथ भी दिलवाई गई।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद करता है, और उससे भी आगे जाकर यह पूरे समाज को बर्बाद करता है। समाज में कई तरह के अपराध तो केवल नशे के कारण होते हैं। कुछ लोग लूट-मार जैसी वारदातों को केवल इसलिए अंजाम देते हैं ताकि वे नशीले पदार्थों की अपनी जरूरत पूरी कर सकें।

खासकर वे युवा जो बेरोजगार हैं, या जिनकी आमदनी कम है, वे अगर नशे के चंगुल में फंस गए तो उनके पास अपनी यह जरूरत पूरी करने के लिए केवल गलत रास्ते ही हैं। पहले वे अपने घर से ही छोटी-मोटी चोरी या हेराफेरी की शुरुआत करते हैं और जब यह आगे नहीं चल पाती तो बाहर झपटमारी या लूट मार का रूप ले लेती है। एक बार नशे के दलदल में फंस जाते हैं तो फिर फंसते ही चले जाते हैं। देश का युवा वर्ग इस दलदल में और अधिक न फसने पाए, इसके लिए सबसे जरूरी है युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताना और नशे के खिलाफ जागरूक करना।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

यदि कोई युवा किसी वजह से गलत संगत का शिकार होकर नशे का आदी हो गया है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें, जिला पुलिस भी इसमें पूरा सहयोग करेगी। नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर बहिष्कार करें।

 

अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करे।

 

पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा। रेवाड़ी  पुलिस, प्रदेश में नशे के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ लागू करने के लिए संकल्पबद्ध है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp