गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: वाहन चालकों को नशे, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों के प्रति किया गया जागरूक

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: सोमवार को कापड़ीवास ट्रक यूनियन परिसर में यातायात पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वाहन चालकों और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से…


Rewari News: सोमवार को कापड़ीवास ट्रक यूनियन परिसर में यातायात पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वाहन चालकों और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से सतर्कता और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार और धारूहेड़ा टीएपी इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने कहा कि ट्रैफिक नियमों को जीवनशैली में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इन्हें नजरअंदाज करने से गंभीर सड़क हादसे हो सकते हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, समय से पहले निकलने, और वाहन के सभी कागजात चेक करने की सलाह दी।Rewari News:

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की हिदायत दी गई। उन्होंने नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने को पूरी तरह प्रतिबंधित बताया और कहा कि ऐसा करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की शपथ भी दिलाई गई, ताकि भविष्य में सड़कों पर सुरक्षित और अनुशासित यातायात सुनिश्चित किया जा सके। यूनियन के चेयरमैन जल सिंह, उपप्रधान ईश्वर, प्रमोद, जगत, हीरालाल, दिनेश, दीपक, धर्म सिंह, और कार्तिक यादव समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp