
Rewari News: पंजाबी भवन रेवाड़ी में रविवार को पंजाबी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वप्रथम पंजाबी भवन में सीनियर सिटीजन क्लब शुरू करने पर चर्चा की गई जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया तथा इस पहल की सराहना की।
सभी सदस्यों की सहमति से घोषणा की गई कि 15 जून को सीनियर सिटीजन क्लब शुरू किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पंजाबी भवन के अध्यक्ष सचिन मलिक ने की तथा इस अवसर पर पंजाबी समाज के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
सचिन मलिक ने कहा कि भवन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस प्रकार का केंद्र शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
पंजाबी समाज के प्रवक्ता डॉ. नवीन अदलखा ने कहा कि पंजाबी भवन परिसर में वैवाहिक सेवाएं, योगा सेंटर, पुस्तक बैंक तथा कपड़ा वितरण की सेवाएं वर्षों से सफलतापूर्वक चल रही हैं तथा जिसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। बैठक के पश्चात नरेंद्र बत्रा जी ने सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
