शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Rewari News: वार्ड बंदी को लेकर बडा खेल, धारूहेड़ा में क्यों नहीं मांगी आपत्ति ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: रेवाड़ी नगर परिषद और धारुहेड़ा नगर पालिका चुनावों की तैयारी को लेकर मंगलवार को एडहॉक कमेटी की बैठक में रेवाड़ी नगर परिषद में हुईं। रेवाडी में 32 वार्डों की वार्डबंदी…


REWARI NPA
रेवाड़ी नगर परिषद
Google News Follow us on Google

Rewari News: रेवाड़ी नगर परिषद और धारुहेड़ा नगर पालिका चुनावों की तैयारी को लेकर मंगलवार को एडहॉक कमेटी की बैठक में रेवाड़ी नगर परिषद में हुईं। रेवाडी में 32 वार्डों की वार्डबंदी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब इन वार्डों पर प्रशासन द्वारा आपत्तियां मांगी जाएंगी। जबकि धारुहेड़ा नगर पालिका के 18 वार्डों पर आपत्तियों की सुनवाई पहले ही हो चुकी हैRewari News

Advertisement

बता दे कि रेवाड़ी में जहां जनवरी-फरवरी में चुनाव प्रस्तावित हैं, वहीं धारुहेड़ा में जून में वर्तमान कार्यकाल समाप्त हो रहा है। सरकार पंचकूला और अंबाला सहित अन्य नगर निगमों के साथ इन चुनावों को एक साथ करा सकती है। चेयरमैन पद के लिए ड्रॉ हेतु जल्द ही दोबारा से बैठक बुलाई जा सकती है। हालांकि पहली बैठक 1 दिसंबर को होनी थी लेकिन बैठक केसिल कर दी गई हैं अब चेयरमैन के पदो के आरक्षण को लेकर दोबारा बैठक बुलाई जाएगी।Rewari News

NPA OFF DHR 1

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

धारुहेड़ा में होगें 18 वार्ड: बता दें कि रेवाड़ी नगर परिषद में 32 वार्डों में चुनाव होंगे, जबकि धारुहेड़ा नगर पालिका में 18 वार्डों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले रेवाड़ी में 31 और धारुहेड़ा में 17 वार्ड थे, दोनों जगहों पर एक-एक वार्ड बढ़ाया गया है। धारूहेड़ा में 18 वार्ड तय हो गया है लेकिन आपत्ति नहीं सुनी गई हैं जबकि वार्ड तीन चुनाव आयोग तक शिकायत की जा चुकी है। इतना ही नहीं बडे वार्ड से वार्डो को छोटा भी नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

 

हर वार्ड में होंगे 5 से 6 हजार मतदाता : रेवाड़ी में वार्ड नंबर 4, 12 और 25, जो पहले सबसे बड़े वार्ड थे, उनमें से बड़ा हिस्सा अलग किया गया है। प्रत्येक वार्ड में 4 से 6 हजार मतदाता रहेंगे। सर्कुलर रोड के अंदर 32 में से केवल साढ़े 9 वार्ड ही रहेंगे। वार्डबंदी का काम जिस तेजी से चल रहा है, उससे उम्मीद है कि चुनाव समय पर हो सकते हैं। रेवाडी में 32 वार्डों की वार्डबंदी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब इन वार्डों पर प्रशासन द्वारा आपत्तियां मांगी जाएंगी

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp