गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: धारूहेड़ा में चालक को बंधक बनाकर मारपीट करने वाला 5वां आरोपी काबू

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान धारूहेड़ा के…


Rewari News: थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान धारूहेड़ा के मोहल्ला रामनगर निवासी देवेन्द्र उर्फ दीपू के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement

राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव डबावली हाल आबाद नजदीक सेक्टर-4 धारूहेड़ा निवासी अर्जुन सिंह ने अपनी शिकायत बताया कि वह अजीत सिंह निवासी गांव अलावलपुर के ट्रैक्टर पर ड्राईवरी का काम करता है तथा सैक्टर 4 धारुहेडा के सामने ईटों की मण्डी में ईट की सप्लाई करता है।Rewari News

12 जुलाई 2024 को रात्री के समय वह अपने साथी गुड्डु उर्फ गुरप्रित व रविकुमार के साथ मण्डी में झोपडी के अन्दर बैठे हुआ था तभी एक गाड़ी में कपील निवासी धारुहेडा अपने दो अन्य साथियों के साथ उनकी झोपडी के अन्दर आया और उसके साथ मारपीट करके जबरदस्ती उसे गाडी में डाल कर खेतो की तरफ ले गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जो खेतो में दो बाइक पर 4 युवक पहले से ही खड़े थे। जो आरोपियों ने उसे गाड़ी से बाहर निकालकर खेतो में फेंक दिया। जो सभी ने मिलकर उसके साथ लात घुस्सों व डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी मारपीट करने के बाद उसे वापिस गाड़ी में डालकर सुभाष चौक के पास फेंककर फरार हो गए। जो आरोपी कपील ने अजीत सिंह का ट्रैक्टर न चलाने बारे उससे पहले भी धमकी दी थी।

जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में मामला दर्ज करने के मामले में संलिप्त चार आरोपी कपिल यादव,गौरव उर्फ जितेन्द्र, उत्तम तिवारी व आशीष को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने संलिप्त एक और आरोपी धारूहेड़ा के मोहल्ला रामनगर निवासी देवेन्द्र उर्फ दीपू को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp